गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (जीएसएल) ने परियोजना 1135.6 के तहत निर्मित दूसरे युद्धपोत ‘तवस्या’ का जलावतरण 22 मार्च 2025 को गोवा में किया।
इस कार्यक्रम में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल संजय जे सिंह उपस्थित थे।
पोत का नाम ‘तवस्या’ महाभारत के महान योद्धा भीम की गदा के नाम पर रखा गया है, जो भारतीय नौसेना की अदम्य भावना और बढ़ते सामर्थ्य का प्रतीक है।
तवस्या की विशेषताएं
‘तवस्या’ 124.8 मीटर लंबा, 15.2 मीटर चौड़ा है, और इसका विस्थापन लगभग 3,600 टन है। यह सतह, उप-सतह और हवाई युद्ध संचालन के लिए सुसज्जित है।
पोत में ब्रह्मोस मिसाइल प्रणाली, टॉरपीडो लांचर, सोनार और सहायक नियंत्रण प्रणालियों जैसे स्वदेशी उपकरणों का उपयोग किया गया है, जो भारत की तकनीकी क्षमताओं और आत्मनिर्भरता को दर्शाता है।
यह जलावतरण भारत के नौसैन्य इतिहास में एक महत्वपूर्ण क्षण है, जो देश की रणनीतिक रक्षा महत्वाकांक्षाओं की दिशा में एक बड़ी छलांग है।




















दिल्ली के जस्टिस यशवंत वर्मा के आवास के बाहर अधजले नोट मिलने से हड़कंप - रीजनल रिपोर्टर
[…] गोवा शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा निर्मित… https://regionalreporter.in/unveiling-of-tavsya-warship-built-by-goa-shipyard-limited/ https://youtu.be/sLJqKTQoUYs?si=45oPXlsG_8qrDcOk Share this… […]