रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

सितंबर-अक्टूबर में चार शहरों में होगा पहला यात्रात्मक उत्तराखंडी फिल्म फेस्टिवल

उत्तराखंड में पहली बार यात्रात्मक (Travelling) उत्तराखंडी फिल्म फेस्टिवल का आयोजन सितंबर और अक्टूबर 2026 में किया जा रहा है।

यह फेस्टिवल प्रदेश के चार प्रमुख शहरों—पिथौरागढ़, हल्द्वानी, रुद्रपुर और देहरादून में दो-दो दिन तक आयोजित होगा।

इस दौरान दर्शकों के लिए सभी फिल्में निःशुल्क (फ्री) दिखाई जाएंगी।

इन शहरों में होगा आयोजन

  • पिथौरागढ़: 27-28 सितंबर
  • हल्द्वानी: 30 सितंबर और 1 अक्टूबर
  • रुद्रपुर: 3-4 अक्टूबर
  • देहरादून: 6-7 अक्टूबर

दिखाई जाएंगी उत्तराखंड की विविध फिल्में

फेस्टिवल में गढ़वाली, कुमाऊनी, जौनसारी और उत्तराखंड के फिल्मकारों द्वारा निर्मित हिंदी फीचर फिल्में, डॉक्यूमेंट्री और शॉर्ट फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी।

इसके साथ ही श्रेष्ठ फिल्मों और कलाकारों को सम्मानित एवं पुरस्कृत भी किया जाएगा।

युवाओं के लिए सीखने का अवसर

फिल्म उद्योग से जुड़े विशेषज्ञों द्वारा मास्टर क्लास और पैनल डिस्कशन आयोजित किए जाएंगे।

इन सत्रों में फिल्म, मीडिया और मनोरंजन उद्योग में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं, विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों को अनुभवी विशेषज्ञों से सीखने और संवाद का अवसर मिलेगा।

उत्तराखंड की संस्कृति को मिलेगा नया मंच

फेस्टिवल का उद्देश्य उत्तराखंड की संस्कृति, लोककथाओं और स्थानीय कहानियों को फिल्मों के माध्यम से व्यापक पहचान दिलाना है।

साथ ही फिल्म व्यवसाय से जुड़े लोगों, दर्शकों और रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को एक साझा मंच उपलब्ध कराना भी इसका प्रमुख लक्ष्य है।

केंद्र और राज्य सरकार का सहयोग

इस फिल्म फेस्टिवल को भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (NFDC) और उत्तराखंड सरकार का अनुमोदन एवं सहयोग प्राप्त है।

ये संस्थाएं कर रही हैं सहयोग

फेस्टिवल का आयोजन नवोदय मीडिया एवं सामाजिक व प्रबंधन समाधान केन्द्र द्वारा किया जा रहा है।

स्थानीय सहयोग के रूप में मानस संस्थान समूह (पिथौरागढ़), उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (हल्द्वानी),

दिल्ली पब्लिक स्कूल (रुद्रपुर) और हिमालय संस्कृति केन्द्र (देहरादून) जुड़े हैं।

इसके अलावा क्रिएटिव उत्तराखंड, किताब कौतिक, उत्तराखंड की खोज, स्वत्थान फाउंडेशन सहित कई स्थानीय संस्थाएं भी इस आयोजन में भागीदार हैं।

ऐसे प्राप्त करें अधिक जानकारी

फेस्टिवल से जुड़ी विस्तृत जानकारी और अपडेट के लिए फेसबुक पेज uttarakhandiff26 तथा इंस्टाग्राम पेज uttarakhandiff26 को फॉलो किया जा सकता है।

https://regionalreporter.in/almora-young-woman-fights-off-leopard-with-sickle-syalde-attack/
https://youtu.be/vcFHhM6hn8M?si=1qlnyGQ9PZdHjAgF
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *