रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

संदिग्ध हालत में उत्तराखंड के जवान को लगी गोली Uttarakhand soldier shot in suspicious condition

रीजनल रिपोर्टर ब्यूरो

मणिपुर में तैनात अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर निवासी जवान कमल सिंह भाकुनी की सिर पर गोली लगने से मौत हो गई। 25 दिन पहले ही वे अवकाश के बाद ड्यूटी पर लौटे थे। जानकारी के मुताबिक आज उनका पार्थिक शरीर उनके घर सोमेश्वर पहुंचेगा।
बेटे की मृत्यु का समाचार सुन परिवार में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर तहसील के चनौदा, बूंगा निवासी कमल सिंह भाकुनी उम्र 24 वर्ष ड्यूटी के दौरान मृत पाए गये। उन्हें संदिग्ध हालात में गोली लगी। वे 16 कुमाऊं रेजीमेंट के जवान थे, जो वर्तमान में मणिपुर में तैनात थे।
https://regionalreporter.in/now-nim-will-teach-yoga/

कमल सिंह चार साल पहले भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। बेटे की मृत्यु की खबर सुन माता-पिता बेसुध हो गये। बताया जा रहा है कि कमल के पिता चंदन सिंह भाकुनी गांव में ही खेती-बाड़ी करते हैं, जबकि माता दीपा गृहणी हैं। उनका बड़ा भाई प्रदीप भाकुनी भी भारतीय सेना में है। उनका पार्थिव शरीर आज सोमेश्वर लाया जायेगा। गोली कैसे लगी, इसकी स्पष्ट जानकारी किसी को नहीं है। जवान की मृत्यु के समाचार से पूरे गांव में शोक की लहर है।

Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *