रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

उत्तराखंड में आज मौसम अलर्ट: आंधी, बारिश और हिमपात की चेतावनी

फरवरी के पहले दिन उत्तराखंड में मौसम ने करवट ली।

सुबह से कई इलाकों में बारिश जारी रही। रविवार को बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

बहरहाल पूरे राज्य में इस समय ठंड कंपकंपी छुडा रही है।

अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, नैनीताल और पिथौरागढ़ सहित कई क्षेत्रों में बिजली कड़कने और तेज आंधी की चेतावनी दी गई है।

महत्वपूर्ण क्षेत्रों में चेतावनी

डोईवाला, केदारनाथ, गंगोत्री, बद्रीनाथ, रानीखेत, काशीपुर, मुनस्यारी, जोशीमठ,

चकराता, लोहाघाट, खटीमा और किच्छा में तेज आंधी और बिजली गिरने की संभावना है।

उच्च हिमालय क्षेत्र में हिमपात होने की संभावना जताई गई है।

सुरक्षा और प्रशासन की तैयारी

मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने, पहाड़ी और खुले क्षेत्रों में यात्रा से बचने

और अपने वाहन व घर को सुरक्षित रखने का आग्रह किया है।

प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीम लगातार निगरानी कर रही है।

पर्यटकों और स्थानीय लोगों से सरकारी निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

https://regionalreporter.in/pauri-gumkhal-satpuli-nh-night-closure/
https://youtu.be/S9heJmkPpGg?si=7UCK_0i30OEgZAnV
Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: