रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप वाहन

19 वर्षीय चालक की मौके पर मौत, धरासू से पानी की टंकियां लेकर न्यू खालसी मांड जा रहा था वाहन, पुलिस जांच में जुटी

उत्तरकाशी। जनपद में सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

धरासू से पेयजल की टंकियां लेकर ग्राम न्यू खालसी मांड जा रहा एक

पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

हादसे में 19 वर्षीय चालक सूरज पुत्र स्वर्गीय मांगशीरू लाल की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक सूरज टिहरी गढ़वाल जिले के जामणी नागराजधार गांव का निवासी था।

हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

पानी की टंकियां लेकर जा रहा था वाहन

जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन संख्या UK07CA-9825 में एक-एक हजार लीटर क्षमता की दो पानी की टंकियां लदी हुई थीं।

वाहन धरासू से न्यू खालसी मांड की ओर जा रहा था।

सोमवार शाम करीब छह बजे वाहन थोला से लगभग छह किलोमीटर आगे पहुंचा।

इसी दौरान चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और पिकअप सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा।

पुलिस और स्थानीय लोगों ने चलाया रेस्क्यू

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।

स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया।

काफी मशक्कत के बाद चालक को खाई से बाहर निकाला गया। हालांकि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

वाहन में चालक के अलावा कोई अन्य व्यक्ति सवार नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा शव

पुलिस ने शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ पहुंचाया। देर शाम होने के

कारण पंचनामा की कार्रवाई पूरी नहीं हो सकी।

चौकी प्रभारी चिन्यालीसौड़ तस्लीम आरिफ ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसा वाहन के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से हुआ प्रतीत हो रहा है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

https://youtu.be/9Uh5mRbFCJk?si=0hNKtzML0OhxIEuo
https://regionalreporter.in/ajay-kumars-farewell/
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *