एशियन गेम्स ट्रायल्स में भाग लेने की मिली अनुमति
भारतीय महिला पहलवान Vinesh Phogat को Delhi High Court से बड़ी राहत मिली है।
कोर्ट ने उन्हें एशियन गेम्स 2026 के लिए होने वाले चयन ट्रायल्स में हिस्सा लेने की अनुमति दे दी है।
ये ट्रायल्स 30 और 31 मई को आयोजित होने हैं।
चीफ जस्टिस D K Upadhyaya और जस्टिस Tejas Karia की बेंच ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि खेल और
न्याय के हित में विनेश फोगाट को ट्रायल्स में भाग लेने देना जरूरी है।
WFI ने लगाया था बैन
दरअसल, Wrestling Federation of India (WFI) ने विनेश फोगाट पर 26 जून तक का बैन लगाया हुआ है।
फेडरेशन ने उन पर अनुशासन और डोपिंग नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया था
और कारण बताओ नोटिस जारी किया था।
कोर्ट ने विनेश को WFI के नोटिस का जवाब देने को कहा था।
वहीं विनेश की ओर से दलील दी गई कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मैटरनिटी लीव पर गई महिला खिलाड़ियों
की रैंकिंग सुरक्षित रखी जाती है, लेकिन WFI की नई नीति में ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है।
कोर्ट ने WFI की नीति पर उठाए सवाल
Delhi High Court ने कहा कि WFI की नई चयन नीति और सर्कुलर पुराने नियमों से काफी अलग हैं।
बेंच ने टिप्पणी करते हुए कहा कि पहले फेडरेशन के पास यह अधिकार था कि वह विनेश फोगाट
जैसे प्रतिष्ठित खिलाड़ियों को बिना ट्रायल के भी एशियन गेम्स टीम में शामिल कर सकता था,
लेकिन नई नीति में ऐसी कोई छूट नहीं दी गई है।
कोर्ट ने कहा कि मैटरनिटी लीव के कारण महिला खिलाड़ियों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं होना चाहिए।
कानून का सिद्धांत भी यही कहता है कि मातृत्व अवकाश के दौरान किसी महिला के करियर,
रैंकिंग या अवसरों पर प्रतिकूल असर नहीं पड़ना चाहिए।
“राष्ट्रीय शर्म” टिप्पणी पर कोर्ट सख्त
सुनवाई के दौरान कोर्ट ने WFI की उस टिप्पणी पर भी नाराजगी जताई,
जिसमें पेरिस ओलंपिक 2024 में विनेश फोगाट की हार को “राष्ट्रीय शर्म” कहा गया था।
कोर्ट ने कहा कि Court of Arbitration for Sport (CAS) पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि विनेश ने
कुछ भी गलत नहीं किया था। ऐसे में WFI की यह टिप्पणी “मनगढ़ंत” और “निंदनीय” है।
मैटरनिटी लीव की जानकारी पहले ही दी थी
कोर्ट ने कहा कि Vinesh Phogat ने 2025 में सैबेटिकल (अवकाश) के लिए आवेदन किया था
और जुलाई 2025 में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था।
इसी वजह से वह उस दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं में हिस्सा नहीं ले सकीं।
बेंच ने यह भी कहा कि विनेश ने अपने सैबेटिकल की जानकारी
- International Testing Agency (ITA),
- Wrestling Federation of India (WFI),
- United World Wrestling (UWW) और
- Sports Authority of India (SAI)
को पहले ही दे दी थी और 3 जुलाई 2025 को इसका कन्फर्मेशन भी मिल गया था।
इसके अनुसार वह 1 जनवरी 2026 से खेलने के लिए पात्र थीं।
अभी भी लंबित है मामला
हालांकि कोर्ट ने फिलहाल उन्हें ट्रायल्स में हिस्सा लेने की अनुमति दे दी है,
लेकिन WFI की नीति, सर्कुलर और शो-कॉज नोटिस को चुनौती देने वाली उनकी याचिका अभी भी सिंगल जज बेंच के सामने लंबित है।
















Leave a Reply