रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

केदार घाटी में मौसम ने ली करवट, जनजीवन प्रभावित

मौसम का अचानक बदलाव

केदार घाटी में बीते कुछ दिनों से मौसम बार-बार बदल रहा है।

कभी धूप, कभी घने बादल, हल्की वर्षा और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

सुबह और शाम के समय कड़ाके की ठंड लोगों को सर्दियों का एहसास करा रही है।

ग्रामीण जीवन और कृषि प्रभावित

मौसम की अनिश्चितता से ग्रामीण क्षेत्रों में दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

खेत-खलिहानों में काम कर रहे किसानों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

वर्षा और बर्फबारी के कारण कई कच्चे मार्ग फिसलन भरे हो गए हैं, जिससे आवाजाही में दिक्कतें बढ़ गई हैं।

मदमहेश्वर घाटी के प्रगतिशील काश्तकार बलवीर राणा ने बताया कि घाटी में तापमान में गिरावट के साथ जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

भविष्य में बर्फबारी का अनुमान

शिव सिंह रावत ने कहा कि यदि मौसम इसी तरह बना रहा, तो मनणामाई तीर्थ, पाण्डव सेरा,

नन्दीकुण्ड, मदमहेश्वर और विसुणीताल जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और अधिक हो सकती है।

तल्लानागपुर, घिमतोली और ग्वास के निवासी दीपक नेगी ने बताया कि बर्फबारी और बारिश से प्रकृति में नई ऊर्जा आई है, लेकिन बार-बार बदलते मौसम ने जनजीवन को खासा प्रभावित किया है।

https://regionalreporter.in/union-budget-2026-27-updates/
https://youtu.be/S9heJmkPpGg?si=7UCK_0i30OEgZAnV
लक्ष्मण सिंह नेगी
+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: