रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

पुनाड़ गदेरे में सिंचाई विभाग की ओर से बनाई जा रही पार्किंग धड़ाम

जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग के नये बस अड्डे पर पुनाड़ गदेरे के ऊपर पर सिंचाई विभाग की ओर से एक करोड़ पांच लाख की लागत से बनाई जा रही वाहन पार्किंग छत डालने के दौरान धराशाई हो गई।

छत डालने का कार्य कर रहे दो मजदूर भी घायल हो गये, इन्हें जिला चिकित्सालय भेजा गया। छत डालने के दौरान एक ओर की सेटरिंग ढहने के कारण हादसा होना बताया जा रहा है।

हालांकि प्रशासन ने इसमें जांच करने को कहा है। नए बस अड्डे पर पुनाड़ गदेरे के ऊपर कार पार्किंग बनाई जा रही है। यह पार्किंग लगभग 25 से 30 वाहन क्षमता वाली थी।

पार्किंग की छत के एक छोर के कॉलम भरे जा रहे थे और मजदूर कार्य करने में लगे थे। इस दौरान अचानक छत सहित पार्किंग नीचे गिरे गई। साथ ही दो मजदूर भी गिर गये। गनीमत रही कि मजदूरों को कम ही चोटें आई और एक बहुत बड़ा हादसा होने से टल गया।

घटना की सूचना मिलने के बाद आपदा प्रबंधन सहित प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची। हादसा होने के समय कुछ मजदूर संभलकर सुरक्षित निकल गए और घायलों को रेस्क्यू कर चिकित्सालय भेजा गया।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि हादसे में 40 वर्षीय अफसर आलम, पुत्र मौहम्मद हुसैन, निवासी मुशल नगर किशनगंज बिहार और 22 वर्षीय विकास, पुत्र विनोद, निवासी बालेकी यूसुफपुर हरिद्वार को हल्की चोटें आई हैं, जिन्हें अस्पताल भेजा गया है। 

मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी आशीष घिल्डियाल ने बताया कि सिंचाई विभाग की ओर से पार्किंग का निर्माण कराया जा रहा था। घटना में दो व्यक्ति घायल हुए हैं इन्हें शीघ्र ही चिकित्सालय भेजा गया और उनका उपचार चल रहा है। उन्होंने कहा कि यह जांच की जाएगी कि किन कारणों से एक यह घटना घटी है।

https://regionalreporter.in/school-childrens-bus-goes-out-of-control-at-seven-turns/
https://youtu.be/DOr9xIQE7b8?si=UhuFCGQb5HSPOdbf
Website |  + posts
One comment

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *