रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

हल्द्वानी: सड़क हादसे में स्कूटी सवार की मौत Haldwani: Scooty rider dies in road accident

रीजनल रिपोर्टर ब्यूरो

हल्द्वानी:- घर से बाजार जा रहा एक युवक हादसे का शिकार हो गया। बरेली रोड स्थित वाहन के एक शोरूम के पास अज्ञात वाहन ने उसकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी और मौके से वहां फरार हो गया। स्कूटी सवार युवक को लोगों ने एसटीएच पहुंचाया , जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


बताया जा रहा है कि युवक हरिपुर केशवदत्त अर्जुनपुर निवासी रोहित कोहली (आयु 26) मोटाहल्दू स्थित एक आटोमोबाइल पार्ट्स कंपनी में कार्य करता था। मंगलवार को रोहित अपनी स्कूटी लेकर घर से बाजार की तरफ जा रहा था। जहां बरेली रोड स्थित एक शोरूम के पास उसकी स्कूटी में किसी अज्ञात वाहन में जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। इस्लामी लोगों की मदद से पुलिस ने घायल को एसटीएच पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। रोहित के चाचा ने बताया कि रोहित के परिवार में उसकी पत्नी और चार साल का बेटा, माता-पिता व अन्य लोग है। 4 साल के बेटे के सर से उठा पिता का साया।

Website |  + posts
2 comments
महिला वर्ग में मुंदोली तथा पुरूष वर्ग में देवलगढ़ की टीम रही विजयी Mundoli team was victorious in women's category and Devalgarh team was victori

[…] स्व.हुकुम सिंह खत्री की स्मृति में हुई रस्साकसी प्रतियोगिता एवं जलेबी मेलादेवलगढ़ क्षेत्र सामाजिक एवं सांस्कृतिक विकास समिति की पहल पर होता है आयोजनगंगा असनोड़ाहेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय इंटर कालेज देवलगढ़ के पूर्व शिक्षक रहे गैरू गांव के स्व.हुकुम सिंह खत्री की स्मृति में देवलगढ़ क्षेत्र सामाजिक एवं सांस्कृतिक विकास समिति की कार्यकारिणी की ओर से दो दिवसीय रस्साकसी एवं जलेबी मेला का आयोजन किया गया। रस्साकसी प्रतियोगिता के महिला वर्ग में मुंदोली तथा पुरूष वर्ग में देवलगढ़ की टीम विजयी रही। https://regionalreporter.in/haldwani-scooty-rider-dies-in-road-accident/ […]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: