रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

बाल दिवस पर द मार्शल पब्लिक स्कूल में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सिविल जजों ने बच्चों को लीगल एड, अधिकारों और जिम्मेदारियों की दी महत्वपूर्ण जानकारी

माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल द्वारा बाल दिवस के अवसर पर नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय द मार्शल पब्लिक स्कूल में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों, कर्तव्यों और निःशुल्क विधिक सहायता (Legal Aid) की उपलब्धता के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में सिविल जजों ने दिया मार्गदर्शन

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नाज़िश कलीम, सिविल जज सीनियर डिविजन/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि विधिक जागरूकता का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक न्याय को सुलभ बनाना है।

उन्होंने बताया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण उन सभी लोगों को निःशुल्क सहायता प्रदान करता है, जो आर्थिक या सामाजिक कारणों से न्याय तक पहुंच नहीं पाते।

विशिष्ट अतिथि कुमारी अलका, सिविल जज जूनियर डिविजन/अध्यक्ष, तालुका विधिक सेवा समिति श्रीनगर, ने बच्चों को बाल अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी और कहा कि बच्चों को अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने दायित्वों के प्रति भी सजग रहना चाहिए।

वहीं विनोद कुमार, असिस्टेंट लीगल एड डिफ़ेंस काउंसिल, ने बताया कि किसी भी प्रकार की कानूनी मदद के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हमेशा उपलब्ध रहता है। उन्होंने लीगल एड क्लिनिक और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी छात्रों को दी।

विद्यालय प्रबंधन ने जताया आभार

कार्यक्रम के अंत में द मार्शल पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें भविष्य में जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देते हैं।

उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का विशेष आभार व्यक्त किया।

https://regionalreporter.in/uk-polices-21st-state-shooting-competition-2025-begins/
https://youtu.be/kYpAMPzRlbo?si=MhwFtdgrLNGvKErQ
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *