व्यापारी से मारपीट के बाद भड़का आक्रोश
देर रात व्यापारी के साथ मारपीट का आरोप, तीन लोग घायल; दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
जनपद टिहरी गढ़वाल के देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र स्थित कीर्तिनगर में बुधवार शाम
करीब 7:30 बजे व्यापारियों के साथ मारपीट की घटना सामने आने के बाद बाजार में भारी आक्रोश फैल गया।
घटना के विरोध में स्थानीय व्यापारियों और लोगों ने कीर्तिनगर बाजार बंद रखने का ऐलान कर दिया है।
बताया जा रहा है कि कुछ युवकों ने एक व्यापारी के साथ मारपीट कर दी, जिसमें तीन लोग घायल हो गए।
घटना के बाद व्यापारियों और स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई।

एसडीएम और पुलिस से मिले व्यापारी
घटना के बाद व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने पहले एसडीएम कीर्तिनगर से मुलाकात कर मामले
में सख्त कार्रवाई की मांग की।
इसके बाद उन्होंने कोतवाली कीर्तिनगर पहुंचकर भी अपनी शिकायत दर्ज कराई।
लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर चिंता जताई।
दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
प्रशासन का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
शराब के ठेके को बाजार से हटाने की मांग
घटना के बाद कुछ स्थानीय लोगों ने कीर्तिनगर बाजार के पास स्थित शराब के ठेके को अन्यत्र स्थानांतरित करने
की भी मांग उठाई है। उनका कहना है कि ठेके के कारण क्षेत्र में अक्सर विवाद की स्थिति बनती रहती है।
















Leave a Reply