पुलिस-SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय का एक छात्र बुधवार देर शाम न्यू कमलेश्वर घाट के समीप अलकनंदा नदी में डूब गया।
सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और छात्र की तलाश शुरू कर दी।
नदी का तेज बहाव सर्च अभियान में चुनौती बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार, छात्र हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र का निवासी है और विश्वविद्यालय में बीए की पढ़ाई कर रहा था।
बताया जा रहा है कि बुधवार शाम वह न्यू कमलेश्वर घाट के पास नदी से पानी भर रहा था।
इसी दौरान पैर फिसलने से वह नदी में गिर गया और तेज बहाव की चपेट में आ गया।
साथी छात्र ने बचाने का किया प्रयास
घटना के समय मौके पर मौजूद एक अन्य छात्र ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण वह सफल नहीं हो सका। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर नदी में तलाशी अभियान शुरू किया।
फिलहाल छात्र का पता नहीं चल पाया है और उसकी तलाश जारी है।















Leave a Reply