ऋषिकेश। तीर्थनगरी ऋषिकेश के सुदामा मार्ग स्थित सरिया मार्केट में GMOU परिसर का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया।
हादसे के दौरान परिसर के बाहर स्कूटी पर बैठकर मोबाइल चला रहा एक युवक मलबे की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया।
घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें युवक स्कूटी पर बैठा मोबाइल चलाता दिखाई दे रहा है।
इसी दौरान अचानक छज्जा टूटकर उसी जगह गिर जाता है। युवक सुरक्षित बच गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
बुलेट बाइक और दुकान का बोर्ड क्षतिग्रस्त
छज्जा गिरने से परिसर के नीचे खड़ी बुलेट मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, पास की मोबाइल शॉप का बोर्ड भी टूट गया।
अचानक हुई घटना से आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
भवन की सुरक्षा पर उठे सवाल
स्थानीय लोगों ने व्यस्त बाजार क्षेत्र में भवन के छज्जे के गिरने पर चिंता जताई।
उनका कहना है कि यहां रोजाना बड़ी संख्या में लोग आते-जाते हैं और दुकानों के बाहर वाहन खड़े रहते हैं।
ऐसे में मलबा किसी राहगीर या ग्राहक पर गिरता, तो गंभीर हादसा हो सकता था।















Leave a Reply