रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

देहरादून में बोरे में मिला महिला का सड़ा-गला शव

जंगल में फेंका गया था शव

माण्डुवाला रोड स्थित बाला सुंदरी मंदिर के पास जंगल में मिला शव, हत्या की आशंका; पुलिस पहचान में जुटी

राजधानी देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई,

जब माण्डुवाला रोड पर बाला सुंदरी मंदिर के पास जंगल में एक बोरे के अंदर महिला का सड़ा-गला शव बरामद हुआ।

स्थानीय लोगों को पहले इलाके में तेज बदबू आई, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

बदबू आने पर पुलिस को दी गई सूचना

जानकारी के अनुसार, माण्डुवाला रोड पर जंगल के पास से गुजर रहे कुछ स्थानीय लोगों को एक बोरे से तेज बदबू आ रही थी।

शक होने पर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही प्रेमनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बोरे को खोलकर देखा।

जैसे ही बोरा खोला गया, वहां मौजूद लोगों के होश उड़ गए। बोरे के अंदर एक महिला का सड़ा-गला शव मिला।

शव की हालत काफी खराब थी, जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि महिला की मौत कई दिन पहले हो चुकी थी।

हत्या के बाद जंगल में फेंका गया शव

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को मौके पर बुलाया।

एफएसएल टीम ने घटनास्थल की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की और जरूरी साक्ष्य एकत्र किए।

प्राथमिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कहीं और की गई और बाद में शव को बोरे में बंद कर जंगल में फेंक दिया गया, ताकि पहचान न हो सके।

एसएसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

मामले की जानकारी मिलते ही एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

उन्होंने पुलिस अधिकारियों को मामले की गहन जांच करने और जल्द से जल्द आरोपियों तक पहुंचने के निर्देश दिए।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

35 वर्ष के आसपास बताई जा रही महिला की उम्र

प्रेमनगर थाना प्रभारी कुंदन राम ने बताया कि शव की स्थिति देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि महिला की हत्या करीब तीन से चार दिन पहले की गई है।

मृतका की उम्र लगभग 35 वर्ष के आसपास बताई जा रही है।

फिलहाल पुलिस महिला की पहचान कराने की कोशिश कर रही है।

इसके लिए आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके।

पुलिस ने स्थानीय लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी को इस मामले से जुड़ी कोई

जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

https://regionalreporter.in/uttarakhand-budget-session-bindu-khata-issue-mini-stadium/
https://youtu.be/YdjX2z97LMA?si=WxrXRkgSI637Zfml
Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: