19 मार्च तक बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान
कई पहाड़ी जिलों में होगी बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी, तापमान में भी आएगी गिरावट
उत्तराखंड में बढ़ते तापमान के बीच लोगों के लिए राहत भरी खबर है।
मौसम विभाग ने 14 मार्च से 19 मार्च तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है।
पूर्वानुमान के अनुसार इस दौरान राज्य के कई पहाड़ी जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में राज्य के अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।
14 मार्च को इन जिलों में बारिश और बर्फबारी
मौसम विभाग के अनुसार 14 मार्च को गढ़वाल मंडल के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।
जिन जिलों में बारिश की संभावना है उनमें उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून और टिहरी गढ़वाल शामिल हैं।
वहीं 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
कुमाऊं मंडल में भी मौसम बदलेगा
कुमाऊं मंडल के बागेश्वर, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा जिलों में भी बारिश का अनुमान जारी किया गया है।
इसके साथ ही बागेश्वर और पिथौरागढ़ में 3800 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी की संभावना है।
राज्य के अन्य जिलों में इस दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
15 मार्च को पर्वतीय क्षेत्रों में तेज होगी बारिश
15 मार्च को उत्तराखंड के अधिकांश पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान है।
इस दिन 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।
मैदानी जिलों में भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने इस दिन बादलों की गर्जना और बिजली चमकने का अलर्ट भी जारी किया है।
16 मार्च को भी जारी रहेगा बारिश और बर्फबारी का दौर
16 मार्च को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी।
इन जिलों में 3300 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।
इसके अलावा अन्य पहाड़ी जिलों में भी कुछ स्थानों पर बारिश का अनुमान है, जबकि मैदानी जिलों में भी हल्की बारिश हो सकती है।
17 मार्च को ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी
17 मार्च को राज्य के सभी पहाड़ी जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
वहीं 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
इस दिन मैदानी इलाकों में मौसम सामान्य और शुष्क रहने का अनुमान है।
18 और 19 मार्च को पूरे राज्य में बारिश की संभावना
18 और 19 मार्च को राज्य के पहाड़ी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है।
इस दौरान बादलों की गर्जना और बिजली चमकने की भी संभावना जताई गई है।
मैदानी जिलों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
तापमान में आएगी गिरावट
मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 से 5 दिनों में उत्तराखंड के अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस
तक गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।
















Leave a Reply