रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

तलाक का जश्न बना चर्चा का केंद्र

मेरठ में पिता ने ढोल-नगाड़ों से किया बेटी का स्वागत

प्रताड़ना के आरोपों के बीच खत्म हुआ 7 साल का रिश्ता, परिवार बोला-“बेटी कोई सामान नहीं”

मेरठ से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने समाज में बानगी पेश की है।

यहां एक पिता ने अपनी बेटी के तलाक के बाद ठीक उसी तरह जश्न मनाया, जैसे 7 साल पहले उसकी शादी के वक्त किया था।

कोर्ट के बाहर ढोल-नगाड़े, बेटी का फूलों से स्वागत

शास्त्री नगर निवासी रिटायर्ड जज ज्ञानेंद्र शर्मा ने अपनी बेटी प्रणिता शर्मा के तलाक के बाद फूलों की माला और ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया।

परिवार के सभी सदस्यों ने एक जैसी टी-शर्ट पहन रखी थी, जिस पर लिखा था-“I Love My Daughter, My Heart My Soul।”

इस जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

7 साल पहले हुई थी शादी, अब खत्म हुआ रिश्ता

प्रणिता की शादी साल 2018 में शाहजहांपुर निवासी मेजर गौरव अग्निहोत्री से हुई थी।

शुरुआत में सब ठीक रहा, लेकिन बाद में रिश्ते में तनाव बढ़ने लगा।

आरोप है कि प्रणिता को मानसिक, भावनात्मक और शारीरिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी, जिसके बाद मामला कोर्ट पहुंचा।

4 अप्रैल 2026 को फैमिली कोर्ट ने दोनों के तलाक को मंजूरी दे दी। इस शादी से उनका एक बेटा भी है।

“बेटी कोई सामान नहीं”-पिता का भावुक बयान

ज्ञानेंद्र शर्मा ने कहा,

“मेरी बेटी कोई सामान नहीं है, जिसे जब चाहे जहां रख दिया जाए। अगर वह खुश नहीं है, तो उसे जबरदस्ती उस रिश्ते में नहीं रखा जा सकता।”

उन्होंने बताया कि उनकी बेटी ने कई साल तक कठिन हालात झेले, लेकिन अब वह आजाद है और यही उनके लिए सबसे बड़ी खुशी है।

“चुप मत रहो”-प्रणिता का संदेश

तलाक के बाद प्रणिता ने कहा कि हर महिला को मजबूत बनना चाहिए।

“अगर आप किसी भी तरह की प्रताड़ना झेल रही हैं, तो चुप मत रहें,” उन्होंने समाज से अपील की।

https://regionalreporter.in/badrinath-dham-kapat-opening-preparation-ceo-vishal-mishra/
https://youtu.be/-PLjIlabqAY?si=UcbXQc8rSnK8NX2R
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *