रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

श्रीनगर में 8 किमी मैराथन, नशामुक्ति और रोड सेफ्टी का दिया गया संदेश

बिरला परिसर से शुरू हुई दौड़,

युवाओं को नशे से दूर रहने और सुरक्षित ड्राइविंग के लिए किया गया जागरूक

बिरला परिसर से रामलीला मैदान तक मैराथन

रविवार, 12 अप्रैल को हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के बिरला परिसर से

रुद्राक्ष और रोटरी क्लब अलकनंदा वैली के संयुक्त तत्वावधान में 8 किलोमीटर मैराथन का आयोजन किया गया।

मैराथन का रूट बिरला परिसर से चौराहा होते हुए वापस रामलीला मैदान तक रखा गया।

इसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया।

नशामुक्ति और रोड सेफ्टी का दिया संदेश

इस मैराथन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहने और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना रहा।

प्रतिभागियों को संदेश दिया गया कि नशा जीवन को नुकसान पहुंचाता है और सुरक्षित ड्राइविंग अपनाना बेहद जरूरी है।

अधिकारियों ने की अपील

गढ़वाल विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू ओपी गोसाईं ने कहा कि ऐसे आयोजन लगातार होने चाहिए ताकि युवाओं में जागरूकता बढ़े।

सीओ अनुज कुमार ने लोगों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और हेल्पलाइन नंबर का उपयोग करने की अपील की।

ट्रैफिक एसआई सुनील शर्मा ने युवाओं को तेज रफ्तार और लापरवाही से बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय सावधानी और नियमों का पालन जरूरी है।

रुद्राक्ष फेस्टिवल की तैयारी

आयोजकों ने बताया कि जल्द ही तीन दिवसीय रुद्राक्ष फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा, जिसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

कार्यक्रम में रोटरी क्लब अलकनंदा वैली के अध्यक्ष सुनील, सचिव नवल किशोर जोशी सहित सुधीर जोशी, गढ़वाल विवि अध्यक्ष महिपाल बिष्ट, कई सदस्य मौजूद रहे।

https://regionalreporter.in/tungnath-chandrashila-trek-rescue-30-trekkers/
https://youtu.be/_v93v2LFT4c?si=cmevy57r0zQlbU4s
Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *