रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: गैरसैण क्षेत्र में छात्राओं का शानदार प्रदर्शन

भैरवदत्त असनोड़ा

कई विद्यालयों का परिणाम शत-प्रतिशत

सरस्वती विद्या मंदिर की अंजली विष्ट ने 89% अंक हासिल कर किया टॉप

उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आज वर्ष 2026 का बोर्ड परीक्षाफल घोषित कर दिया गया।

गैरसैण क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता हासिल की।

कई विद्यालयों का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जबकि छात्राओं ने अधिकांश संस्थानों में शीर्ष स्थान प्राप्त किया।

सरस्वती विद्या मंदिर गैरसैण में अंजली विष्ट रही प्रथम

सरस्वती विद्या मंदिर गैरसैण में इंटरमीडिएट परीक्षा में 52 में से 50 छात्र उत्तीर्ण हुए।

अंजली विष्ट ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया।

वहीं हाईस्कूल का परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जहां मोनिका ने 86 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में टॉप किया।

राजकीय इंटरमीडिएट कन्या विद्यालय का रिजल्ट 100 प्रतिशत

राजकीय इंटरमीडिएट कन्या विद्यालय गैरसैण का इंटरमीडिएट और हाईस्कूल दोनों का परिणाम शत-प्रतिशत रहा।

इंटरमीडिएट में 13 छात्राओं में से 8 प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुईं।

तुलसी ने 375 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया।

हाईस्कूल में 12 में से 7 छात्राएं प्रथम श्रेणी में रहीं,

जहां तनीसा ने 394 अंकों के साथ विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया।

जीआईसी गैरसैण में अक्षिता भट्ट और वीरेंद्र सिंह रहे अव्वल

राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज गैरसैण में इंटरमीडिएट के 67 में से 65 छात्र उत्तीर्ण हुए और परिणाम 97.1 प्रतिशत रहा।

अक्षिता भट्ट ने 428 अंक (85.6%) प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

हाईस्कूल में 18 में से 17 विद्यार्थी पास हुए, जहां वीरेंद्र सिंह ने 378 अंक (75.6%) के साथ विद्यालय में टॉप किया।

JSNSN Memorial Inter College का शानदार प्रदर्शन

JSNSN Memorial Inter College ग़ैरसैण में इंटरमीडिएट का परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जबकि हाईस्कूल में 97.78 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए।

इंटरमीडिएट में आदिति ने 88 प्रतिशत और हाईस्कूल में श्रेया ने 91.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

स्वामी विवेकानंद स्कूल और विद्या निकेतन का भी बेहतर परिणाम

स्वामी विवेकानंद स्कूल गैरसैण में हाईस्कूल के 24 में से 23 छात्र उत्तीर्ण हुए और 96 प्रतिशत परिणाम रहा।

10 छात्र प्रथम श्रेणी में पास हुए। सलियाणा की रितिका ने 86 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया।

विद्या निकेतन गैरसैण का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। यहां 13 में से 7 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।

रिया पंवार ने 84 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया।

अन्य विद्यालयों में भी छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन

राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज आगरचट्टी में इंटरमीडिएट का परिणाम शत-प्रतिशत रहा।

कुछ अनसवा ने 75 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया।

हाईस्कूल में सैंजी की कीर्तिमान ने 78.2 प्रतिशत अंक अर्जित कर टॉप किया।

राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज मालसी में इंटरमीडिएट में अम्बिका ने 355 अंक

और हाईस्कूल में रितिक ने 379 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।

राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज पांचाली में इंटरमीडिएट में रोशन सिंह ने

74.6 प्रतिशत और हाईस्कूल में विकास सिंह ने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में टॉप किया।

राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज भराडीसैण में इंटरमीडिएट में रिया ने 336 अंक

और हाईस्कूल में मोनिका ने 394 अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

हिंदी विषय में अनुत्तीर्ण होने पर चर्चा

गैरसैण क्षेत्र के एक विद्यालय में सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि जो दो छात्र अनुत्तीर्ण हुए,

वे मातृभाषा हिंदी विषय में फेल हुए। इस बात को लेकर शिक्षकों और अभिभावकों में भी चर्चा बनी रही।

https://regionalreporter.in/syasu-gaon-road-facility-ukhimath/
https://youtu.be/q5ArWD5NwFI?si=nFT1h0XwAsz-gUkc
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *