रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

गढ़वाल विश्वविद्यालय के डॉ. दिव्यांशु चमोली को मिला यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड

गणित में उत्कृष्ट शोध के लिए यूकॉस्ट ने किया सम्मानित

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के गणित विभाग में कार्यरत डॉ. दिव्यांशु चमोली को

‘यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया है।

उन्हें यह सम्मान उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) की ओर से आयोजित

उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सम्मेलन (यूएसएसटीसी-2026) में मिला।

25 और 26 अक्टूबर को आयोजित सम्मेलन में यह उपलब्धि हासिल कर उन्होंने विश्वविद्यालय और श्रीनगर का मान बढ़ाया है।

गणित के शोध में हासिल की उपलब्धि

डॉ. दिव्यांशु चमोली वर्तमान में गढ़वाल विश्वविद्यालय के गणित विभाग में गेस्ट फैकल्टी के रूप में सेवाएं दे रहे हैं।

उन्होंने इसी विश्वविद्यालय से प्रोफेसर रमेश चंद्र डिमरी के निर्देशन में गणित विषय में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है।

गणित के क्षेत्र में उनके शोध कार्यों के लिए मिला यह सम्मान उनकी शैक्षणिक यात्रा की महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

इस पुरस्कार से युवा शोधकर्ताओं के रूप में उनकी पहचान को भी नई मजबूती मिली है।

विश्वविद्यालय परिवार में खुशी

डॉ. चमोली के पिता बुद्धि बल्लभ चमोली भी गढ़वाल विश्वविद्यालय में कर्मचारी हैं।

उनकी इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। विश्वविद्यालय से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

https://youtu.be/LNGk1UF7kmo?si=oBQz_rh3vXsx3l7x
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *