रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 28-29 अप्रैल को भारी बारिश- ओलावृष्टि की चेतावनी

मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

अप्रैल के अंतिम दिनों में उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने 28 अप्रैल (मंगलवार) और 29 अप्रैल (बुधवार) के लिए प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इस दौरान कई पर्वतीय जिलों में भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है।

28 अप्रैल: 6 जिलों में अति तीव्र बारिश

मंगलवार को नैनीताल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी से अति तीव्र बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग ने आकाशीय बिजली, बादल गरजने और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी दी है।

इन क्षेत्रों में ओलावृष्टि की भी संभावना बनी हुई है।

29 अप्रैल: 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

बुधवार को देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश और ओलावृष्टि का असर देखने को मिलेगा।

इन जिलों में जनजीवन प्रभावित होने की आशंका जताई गई है।

मैदानी जिलों में गर्मी से राहत

हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जैसे मैदानी जिलों में बारिश की संभावना कम है।

हालांकि बादल गरजने, बिजली चमकने और तेज हवाओं के कारण लोगों को गर्मी से आंशिक राहत मिल सकती है।

30 अप्रैल को येलो अलर्ट

महीने के आखिरी दिन यानी 30 अप्रैल (गुरुवार) को भी मौसम खराब बना रहेगा।

सभी पर्वतीय जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मैदानी इलाकों में तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।

तापमान में आएगी गिरावट

लगातार बारिश और ओलावृष्टि के कारण प्रदेश के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है।

ससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन पहाड़ी क्षेत्रों में सतर्क रहने की जरूरत होगी।

https://youtu.be/pNBsFYwr9vs?si=boVREo08ZbJb7qoD
https://regionalreporter.in/kedarnath-yatra-police-action/
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *