जूनियर में सेनजो स्कूल और सीनियर में रेनबो पब्लिक स्कूल विजेता
अलकनंदा रोटरी क्लब उत्तराखंड द्वारा आयोजित स्व. आयुष नेगी मेमोरियल जूनियर वर्ग
एवं स्व. श्री नन्ददीप मल्ल मेमोरियल सीनियर वर्ग स्कूली फुटबॉल प्रतियोगिता 2026 का भव्य समापन 28 अप्रैल को हुआ।
प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबलों में जूनियर वर्ग में सेनजो स्कूल किलकिलेश्वर और सीनियर वर्ग में रेनबो पब्लिक School
चौरास ने शानदार जीत दर्ज कर विजेता कप अपने नाम किया।
मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
फाइनल मैच के मुख्य अतिथि प्रोफेसर आर.एस. नेगी, डायरेक्टर चौरास कैम्पस रहे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में आरबीएनएल के असिस्टेंट जनरल मैनेजर विजय डंगवाल
और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी ओ.पी. मालगुड़ी उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें शुभकामनाएं दीं और खेल भावना के साथ खेलने की अपील की।
इस अवसर पर विनोद बिष्ट, डॉ. मोहित सिंह (स्पोर्ट्स ऑफिसर, एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय),
व्यापार संघ श्रीनगर अध्यक्ष दिनेश असवाल और नगर निगम पार्षद शुभम प्रभाकर भी मौजूद रहे।
जूनियर वर्ग: पेनाल्टी शूटआउट में सेनजो स्कूल विजेता
जूनियर वर्ग का फाइनल मुकाबला सेमफोर्ड पब्लिक स्कूल बेलकंडी और सेनजो स्कूल किलकिलेश्वर के बीच खेला गया।
दोनों हाफ में दोनों टीमें गोल करने के लिए संघर्ष करती रहीं, लेकिन कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी।
मैच गोलरहित रहने के बाद फैसला पेनाल्टी शूटआउट से किया गया, जिसमें सेनजो स्कूल किलकिलेश्वर ने 3-2 से जीत दर्ज कर जूनियर वर्ग का विजेता कप अपने नाम किया।
सीनियर वर्ग: रेनबो पब्लिक स्कूल ने 3-0 से जीता फाइनल
सीनियर वर्ग का फाइनल मुकाबला सेंट थेरेसास कान्वेंट स्कूल और रेनबो पब्लिक स्कूल चौरास के बीच खेला गया।
पहले हाफ में रेनबो पब्लिक स्कूल ने 2-0 की बढ़त बना ली। अक्षत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल किए।
दूसरे हाफ में आयुष उपरेती ने एक और गोल कर टीम को 3-0 की मजबूत बढ़त दिलाई।
अंततः रेनबो पब्लिक स्कूल चौरास ने 3-0 से जीत दर्ज कर सीनियर वर्ग का विजेता कप अपने नाम किया।
पुरस्कार विजेताओं की सूची
जूनियर वर्ग
- सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (गोल्डन बूट): रक्षित, सेनजो स्कूल किलकिलेश्वर
- सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर: समरजीत, सेंट थेरेसास कान्वेंट स्कूल
- उभरता खिलाड़ी: अरुण थपलियाल, सरस्वती विद्या मंदिर श्रीकोट
सीनियर वर्ग
- सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (गोल्डन बूट): काशी, सेंट थेरेसास कान्वेंट स्कूल श्रीनगर
- सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर: अमन चौहान, रेनबो पब्लिक स्कूल चौरास
- उभरता खिलाड़ी: सौरभ, श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल श्रीनगर
समापन समारोह में कई गणमान्य रहे मौजूद
समापन समारोह का संचालन रोटेरियन नवल किशोर जोशी और रोटेरियन सी.पी. जुगरान ने किया।
आयोजन समिति में अध्यक्ष रोटेरियन सुनील बिज्लवान, सचिव नवल किशोर जोशी, खेल संयोजक कृपाल सिंह पटवाल सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
स्व. आयुष नेगी के पिता गजपाल सिंह नेगी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
मैच के रेफरी ललित बिष्ट, योगेंद्र पटवाल, सुनील नेगी, जयकृत सिंह भंडारी और कुलदीप रावत रहे,
जबकि लाइनमैन की भूमिका में दीक्षित रावत और कमेंटेटर के रूप में नीरज नेगी ने जिम्मेदारी निभाई।
खेल प्रभारी प्रदीप मल्ल ने सभी सहयोगियों और आयोजन से जुड़े लोगों का आभार व्यक्त करते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर धन्यवाद ज्ञापित किया।
















Leave a Reply