रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

हरिद्वार के भगवानपुर से दिल्ली पुलिस ने दबोचा दुष्कर्म का आरोपी

POCSO केस में था फरार

दिल्ली में दुष्कर्म और पॉक्सो (POCSO) मामले में वांछित एक आरोपी को दिल्ली पुलिस ने

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के भगवानपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

आरोपी पिछले दो महीने से अधिक समय से फरार चल रहा था

और उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट भी जारी किया जा चुका था।

साल 2023 में यौन शोषण का आरोप

पुलिस के अनुसार, मामला तब सामने आया जब 21 वर्षीय युवती ने 4 अप्रैल को दिल्ली के वेलकम थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि वर्ष 2023 में आरोपी ने उसे पिस्तौल दिखाकर डराया-धमकाया और उसका यौन शोषण किया।

अश्लील वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल

शिकायत में युवती ने बताया कि आरोपी ने घटना का वीडियो भी बना लिया था।

इसके बाद वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार उसका यौन शोषण करता रहा।

आरोप है कि आरोपी पीड़िता का ट्यूशन के दौरान पीछा करता था और उसे तथा उसके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी देता था।

जांच में नाबालिग निकली पीड़िता

पुलिस जांच के दौरान जब पीड़िता की उम्र का सत्यापन किया गया तो पता चला कि कथित घटना के समय वह नाबालिग थी।

इसके बाद मामले में पॉक्सो एक्ट की धारा-6 भी जोड़ दी गई। शिकायत दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था।

गैर-जमानती वारंट के बाद भी था फरार

पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी की।

आरोपी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) प्राप्त किया गया था और उसे भगोड़ा घोषित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई थी।

भगवानपुर से गिरफ्तार हुआ आरोपी

पुख्ता सूचना मिलने के बाद दिल्ली पुलिस की टीम ने हरिद्वार के भगवानपुर क्षेत्र में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पहले गैर-इरादतन हत्या और जुए से जुड़े मामलों में भी शामिल रह चुका है।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

https://regionalreporter.in/judge-sticker-challan-chamoli/
https://youtu.be/UVlHuYkotc4?si=KKIpAt4NEBsgyREH
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *