कई जिलों में सतर्क रहने की सलाह
उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने 5 जुलाई से 9 जुलाई 2026 तक राज्य के कई जिलों में
भारी से बहुत भारी बारिश, तेज गर्जना, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने लोगों से
अनावश्यक यात्रा से बचने और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।
पहाड़ी जिलों में भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत जिलों में
कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। लगातार बारिश के चलते भूस्खलन, सड़क अवरुद्ध होने और नदी-
नालों के जलस्तर में बढ़ोतरी की आशंका जताई गई है।
मैदानी क्षेत्रों में भी गरज-चमक के साथ बारिश
देहरादून, हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर समेत मैदानी जिलों में भी तेज बारिश, आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने
का अनुमान है। मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और नदी-नालों के आसपास जाने से बचने की सलाह दी है।
प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से अपील की है कि मौसम खराब होने पर अनावश्यक यात्रा न करें,
भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें और प्रशासन व मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
किसी भी आपात स्थिति में अफवाहों पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक सूचनाओं का ही पालन करें।
आपातकालीन हेल्पलाइन
- राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष (SEOC): 1070
- जिला आपदा नियंत्रण कक्ष (DEOC): 1077
- आपातकालीन सेवा (पुलिस/फायर/एम्बुलेंस): 112
- SEOC मोबाइल: 9058441404
- SEOC लैंडलाइन: 0135-2710334, 0135-2710335















Leave a Reply