रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

अल्मोड़ा में घर में घुसकर युवक की हत्या, बचाने पहुंचीं दो महिलाएं भी चाकू के हमले में घायल

अल्मोड़ा: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में शुक्रवार देर शाम एक सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई। रानीखेत तहसील

के ऐना गांव में एक अज्ञात हमलावर ने घर में घुसकर 20 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना के दौरान

बीच-बचाव करने आईं दो महिलाएं भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बुआ के घर आया था युवक

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान सिमोली गांव निवासी सागर पुत्र चंदन सिंह के रूप में हुई है। सागर अपनी बुआ जानकी

देवी के घर ऐना गांव आया हुआ था। शुक्रवार शाम वह घर पर मौजूद था। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचा।

घर में घुसते ही किया हमला

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आरोपी ने घर में घुसते ही सागर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

हमले के दौरान युवक को कई गंभीर चोटें आईं। इसके बाद आरोपी ने उसका गला रेत दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

दो महिलाओं को भी मारा चाकू

घटना के दौरान सागर की बुआ जानकी देवी और उनकी सास साबुली देवी ने आरोपी को रोकने की कोशिश की।

हालांकि, हमलावर ने दोनों महिलाओं पर भी चाकू से हमला कर दिया। दोनों घायल हो गईं।

अस्पताल में कराया गया भर्ती

शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसके बाद दोनों घायल महिलाओं को उपचार के लिए

उप जिला अस्पताल रानीखेत पहुंचाया गया। अस्पताल में उनका इलाज जारी है।

अग्निवीर भर्ती की कर रहा था तैयारी

परिजनों के अनुसार, सागर मेरठ में पढ़ाई कर रहा था। इसके साथ ही वह भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती की तैयारी भी कर

रहा था। उसकी मौत की खबर से परिवार और गांव में शोक का माहौल है।

फरार आरोपी की तलाश जारी

वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में आरोपी की तलाश तेज कर दी है।

हत्या की वजह अभी साफ नहीं

फिलहाल हत्या के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है

कि साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।

https://regionalreporter.in/delhi-high-court-sentences-actor-rajpal-yadav-to-three-months-imprisonment-in-a-cheque-bounce-case/
https://youtu.be/xdaFOe9t2fU?si=pLryebj2hBkS78By
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *