रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

HNBGU में छात्र संवाद कार्यक्रम आयोजित

शोध नैतिकता और अकादमिक सत्यनिष्ठा पर दिया जोर

छात्र सलाहकार समिति ने शोधार्थियों और विद्यार्थियों से किया संवाद, प्लेजरिज्म से दूर रहने का लिया संकल्प

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय, श्रीनगर गढ़वाल की छात्र सलाहकार समिति की ओर से विश्वविद्यालय के

कुलपति प्रो. श्री प्रकाश सिंह के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में बुधवार, 29 जुलाई 2026 को ‘छात्र संवाद कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के मुख्य छात्र सलाहकार (Chief Student Advisor) प्रो. एम. एम. सेमवाल ने की।

सकारात्मक और शोधोन्मुख शैक्षणिक वातावरण पर जोर

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रो. एम. एम. सेमवाल ने कहा कि छात्र सलाहकार समिति विश्वविद्यालय में सकारात्मक, नैतिक एवं शोधोन्मुख शैक्षणिक वातावरण के निर्माण के लिए दूरदर्शिता के साथ कार्य कर रही है।

उन्होंने शिक्षा संकाय के शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शोध,

अनुसंधान नैतिकता (Research Ethics) तथा शोध पद्धति (Research Methodology)

के सुदृढ़ीकरण के लिए समिति की ओर से समय-समय पर कार्यशालाओं एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं के बीच संवाद, सहयोग एवं पारस्परिक विश्वास की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे।

प्रो. सेमवाल ने कहा कि शोधार्थियों और विद्यार्थियों का भी यह दायित्व है कि वे विश्वविद्यालय में स्वस्थ शैक्षणिक परंपराओं को विकसित करें

तथा आपसी सहयोग एवं समन्वय के माध्यम से उत्कृष्ट शोध संस्कृति के निर्माण में सक्रिय योगदान दें।

छात्रों के व्यक्तित्व विकास पर भी ध्यान

कार्यक्रम में संयुक्त छात्र सलाहकार (Joint Student Advisor) प्रो. सीमा धवन ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन

करते हुए कहा कि छात्र सलाहकार समिति का उद्देश्य विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, नैतिक मूल्यों, सकारात्मक सोच तथा रचनात्मक दृष्टिकोण को विकसित करना है।

उन्होंने कहा कि समिति छात्र एवं शिक्षक के बीच सार्थक संवाद तथा संस्कारयुक्त शैक्षणिक वातावरण स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

गुरु-शिष्य परंपरा और उपनिषदों के मंत्रों का किया उल्लेख

कार्यक्रम का संचालन करते हुए उप छात्र सलाहकार (Deputy Student Advisor) डॉ. कविता भट्ट ने उपनिषदों के मंत्रों

का उल्लेख करते हुए भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा के आदर्शों पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि हमारी परंपरा साथ मिलकर आगे बढ़ने, परस्पर सहयोग करने, विद्वेष से दूर रहने तथा समाज के समग्र उत्थान के लिए कार्य करने की प्रेरणा देती है।

वर्तमान पीढ़ी को भी इन्हीं आदर्शों का अनुसरण करते हुए अपनी ऊर्जा का उपयोग राष्ट्र एवं विश्व के कल्याण के लिए करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि छात्र सलाहकार समिति विद्यार्थियों को करियर मार्गदर्शन, शैक्षणिक परामर्श

तथा अन्य अकादमिक गतिविधियों से संबंधित संवाद और सहयोग का प्रभावी मंच उपलब्ध कराती रहेगी।

सहयोग और स्वस्थ शैक्षणिक प्रतिस्पर्धा पर बल

इस अवसर पर उप छात्र सलाहकार डॉ. अमरजीत परिहार ने विद्यार्थियों के बीच सहयोग, समन्वय एवं स्वस्थ शैक्षणिक प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने पर बल दिया।

कार्यक्रम में शिक्षा संकाय के शिक्षा, योग एवं शारीरिक शिक्षा सहित विभिन्न विभागों के शोधार्थियों ने अपने शोध एवं

शैक्षणिक विषयों से संबंधित सुझाव और समस्याएं समिति के समक्ष रखीं। समिति ने सभी विषयों

पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया।

शोधार्थियों ने ली शोध नैतिकता की शपथ

कार्यक्रम के दौरान शोधार्थियों ने शोध नैतिकता की शपथ लेते हुए संकल्प व्यक्त किया कि वे अपने शोध कार्य में किसी भी प्रकार की साहित्यिक चोरी (Plagiarism) का सहारा नहीं लेंगे।

शोधार्थियों ने पूर्ण ईमानदारी, मौलिकता एवं अकादमिक सत्यनिष्ठा के साथ अनुसंधान कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में इनका रहा सहयोग

कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. शंकर सिंह, संतोष घिल्डियाल तथा गौरव पड़ियार ने विशेष सहयोग प्रदान किया।

आगे भी आयोजित होंगे संवाद कार्यक्रम और प्रशिक्षण सत्र

उल्लेखनीय है कि छात्र सलाहकार समिति की ओर से विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राओं के साथ नियमित रूप से संवाद कार्यक्रम, कार्यशालाएं एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे।

इन कार्यक्रमों का उद्देश्य विश्वविद्यालय में रचनात्मक, सकारात्मक एवं नैतिक शैक्षणिक वातावरण को और अधिक सुदृढ़ करना है।

साथ ही विद्यार्थियों की ऊर्जा एवं प्रतिभा का उपयोग उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों और संस्थागत विकास की दिशा में सुनिश्चित करना भी समिति की प्राथमिकता रहेगी।

https://regionalreporter.in/cwg-india-double-podium-dilip-gavit-gold-mohammad-basil-100m-t47/
https://youtu.be/UT6fvGg6OrQ?si=3NC6qEJ_pCKQdeeJ
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *