रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

पिथौरागढ़: गंगोलीहाट में दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

आड़ू तोड़ने गईं बच्चियों को बहला-फुसलाकर कमरे में ले गया युवक, पॉक्सो एक्ट में मुकदमा

पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट विकासखंड क्षेत्र में दो नाबालिग चचेरी बहनों के साथ दुष्कर्म के प्रयास का गंभीर मामला सामने आया है।

पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

आरोपी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

कमरे में ले जाकर दरवाजा किया बंद

पुलिस के अनुसार, एक 10 वर्षीय बच्ची और उसकी 12 वर्षीय चचेरी बहन आड़ू तोड़ने गई थीं।

आरोप है कि इसी दौरान एक युवक ने उन्हें बहला-फुसलाकर अपने कमरे में बुलाया।

कमरे में पहुंचते ही उसने दरवाजा बंद कर दिया और उनके साथ गलत हरकतें करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया।

साहस दिखाकर बच निकलीं दोनों बहनें

दोनों बच्चियों ने हिम्मत दिखाते हुए कमरे का कुंडा खोलकर वहां से भागने में सफलता हासिल की।

घर पहुंचकर उन्होंने पूरी घटना परिजनों को बताई, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में केस

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों के अनुसार आरोपी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था।

मामले की जांच जारी है और आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों और विभिन्न संगठनों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

https://regionalreporter.in/public-examination-amendment-bill-2026-passed-paper-leak-pm-modi/
https://youtu.be/UT6fvGg6OrQ?si=rkKzryXYXiCSiaUy
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *