रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

बेस चिकित्सालय श्रीनगर में शुरू हुई अत्याधुनिक डिजिटल अल्ट्रासाउंड सेवा, मरीजों को अब मिलेगी बड़ी राहत

सरकारी दरों पर अस्पताल में ही होंगी सभी प्रकार की अल्ट्रासाउंड जांचें, निजी केंद्रों के चक्कर से मिलेगी मुक्ति

हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय बेस चिकित्सालय, श्रीनगर में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण

कदम उठाया गया है। सोमवार से अस्पताल में अत्याधुनिक डिजिटल अल्ट्रासाउंड (USG) सेवा का विधिवत शुभारंभ कर

दिया गया। नई सुविधा शुरू होने के बाद अब मरीजों को सामान्य से लेकर विशेष प्रकार की सभी

अल्ट्रासाउंड जांचें सरकारी निर्धारित शुल्क पर अस्पताल परिसर में ही उपलब्ध होंगी।

प्राचार्य ने किया सेवा का शुभारंभ

अल्ट्रासाउंड कक्ष का उद्घाटन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ए.एन. पांडेय तथा

नवनियुक्त रेडियोलॉजिस्ट डॉ. विनिता आर्य ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने कहा कि डिजिटल अल्ट्रासाउंड सेवा शुरू होने से मरीजों को समयबद्ध,

गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने बताया कि ओपीडी में आने वाले मरीजों की अल्ट्रासाउंड जांच

अब अस्पताल में ही सरकारी दरों के अनुसार की जाएगी, जिससे मरीजों का समय और आर्थिक बोझ दोनों कम होंगे।

सभी प्रकार की अल्ट्रासाउंड जांच होगी उपलब्ध

नवनियुक्त रेडियोलॉजिस्ट डॉ. विनिता आर्य ने बताया कि अस्पताल में अब सामान्य अल्ट्रासाउंड के साथ-साथ विभिन्न विशेष

प्रकार की जांचें भी उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य गढ़वाल मंडल के लोगों को बेहतर और आधुनिक

रेडियोलॉजी सेवाएं प्रदान करना है। साथ ही उन्होंने मेडिकल कॉलेज प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मरीजों को

उच्च गुणवत्ता वाली जांच सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी।

मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

अब तक कई मरीजों को अल्ट्रासाउंड जांच के लिए निजी डायग्नोस्टिक सेंटरों का सहारा लेना पड़ता था,

जिससे अतिरिक्त खर्च और समय दोनों लगता था। नई डिजिटल अल्ट्रासाउंड सेवा शुरू होने के बाद मरीजों और उनके

परिजनों ने खुशी जताते हुए कहा कि अब उन्हें जांच के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा और सभी सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी।

स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर जोर

मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने कहा कि आम जनता को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना संस्थान की

प्राथमिकता है। भविष्य में भी मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नई चिकित्सा सेवाओं और

अत्याधुनिक उपकरणों को अस्पताल में शामिल किया जाएगा।

कार्यक्रम में रहे मौजूद

इस अवसर पर डॉ. दीपा हटवाल, डॉ. धनंजय डोभाल, डॉ. मोहित, एजीएम राम कृष्ण, राजेंद्र चौहान, एस.के. भट्ट

सहित अस्पताल के अनेक चिकित्सक, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

https://regionalreporter.in/kapkot-viral-video-mahi-takuli-fake-video-suicide-warning/
https://youtu.be/B81DhrHydEs?si=wW5b20QMLmqRBncn
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *