रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

उत्तराखंड में कांग्रेस का चुनावी शंखनाद, 8 अगस्त को खरगे की रैली

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस अपने चुनावी अभियान को तेज करने जा रही है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 8 अगस्त को हल्द्वानी में जनसभा को संबोधित करेंगे।

पार्टी इस रैली के जरिए भाजपा पर राजनीतिक हमले तेज करने के साथ चुनावी मुद्दों को धार देने की रणनीति पर काम कर रही है।

राहुल गांधी के बाद अब खरगे की बारी

देहरादून में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के बाद अब कांग्रेस हल्द्वानी में खरगे की रैली के माध्यम से चुनावी माहौल बनाने की तैयारी में है।

पार्टी का लक्ष्य संगठन को मजबूत करने के साथ कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरना भी है।

शीर्ष नेताओं के भी प्रस्तावित कार्यक्रम

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार आने वाले समय में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के भी उत्तराखंड दौरे और जनसभाएं प्रस्तावित हैं।

पार्टी विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेशभर में बड़े स्तर पर राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित करने की रणनीति बना रही है।

चुनावी तैयारी में जुटी कांग्रेस

कांग्रेस का मानना है कि रोजगार, महंगाई, पलायन, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों को लेकर जनता के बीच पहुंच बनाई जाएगी।

हल्द्वानी की रैली को इसी अभियान की अहम कड़ी माना जा रहा है।

https://regionalreporter.in/teelu-rauteli-award-2026-13-women-list-uttarakhand/
https://youtu.be/vcFHhM6hn8M?si=LU3mZcKJbyK9v4ma
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *