रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

पार्किंग को लेकर भिड़े युवकों के दो गुट

मारपीट के बीच युवक ने लहराया तमंचा

रानीपुर मोड़ पर हंगामे से मची अफरा-तफरी, स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपा

ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर मोड़ के पास बीती रात बाइक पार्किंग को लेकर युवकों के दो गुट आमने-सामने आ गए।

मामूली कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान एक युवक ने तमंचा निकाल लिया, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना रानीपुर मोड़ के पास महाकाली मोबाइल शॉप के बाहर की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, यहां बाइक खड़ी करने को लेकर युवकों के बीच विवाद शुरू हुआ था।

देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और उनके बीच मारपीट होने लगी।

तमंचा निकलते ही मौके पर मचा हड़कंप

विवाद के दौरान एक युवक ने तमंचा निकालकर लहरा दिया।

युवक के हाथ में हथियार देखकर आसपास मौजूद व्यापारी और स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए।

इसके बाद लोगों ने हिम्मत जुटाकर तमंचा लहराने वाले युवक को पकड़ लिया।

स्थानीय लोगों ने युवक की धुनाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

सूचना मिलने पर ज्वालापुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई।

पुलिस ने उसके पास से तमंचा बरामद किया है।

फायरिंग हुई या नहीं, जांच में जुटी पुलिस

बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान युवक ने फायरिंग का प्रयास भी किया था। हालांकि, पुलिस ने अभी फायरिंग की पुष्टि नहीं की है।

पुलिस का कहना है कि युवक ने विवाद के दौरान तमंचा निकाला था और उसके पास से हथियार बरामद हुआ है।

ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि रानीपुर मोड़ के पास विवाद की सूचना मिली थी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों द्वारा पकड़े गए युवक को हिरासत में लिया। उन्होंने बताया कि फायरिंग की पुष्टि अभी नहीं हुई है।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

https://regionalreporter.in/neet-ug-2026-fake-certificate-uttarakhand/
https://youtu.be/1kYfFDB_4rQ?si=E4paUwwVVXhurSuU
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *