रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

तुंगनाथ ट्रेक पर खाई में गिरी महिला की मौत, सुबह रेस्क्यू टीम ने बरामद किया शव

उत्तराखंड के प्रसिद्ध तुंगनाथ ट्रेक पर रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया।

गणेश मंदिर के पास एक महिला यात्री अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।

हादसे की सूचना रविवार शाम करीब 6:21 बजे जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र रुद्रप्रयाग को मिली।

सोमवार सुबह सर्च एवं रेस्क्यू अभियान के दौरान महिला का शव बरामद कर लिया गया।

जानकारी के अनुसार, महिला 20 सितंबर की शाम करीब 6:21 बजे तुंगनाथ ट्रेक पर गणेश मंदिर के समीप अचानक अनियंत्रित होकर ट्रेक से नीचे गहरी खाई में जा गिरी।

सूचना मिलते ही मौके पर तुंगनाथ क्षेत्र में तैनात DDRF और आपदा मित्रों की टीम को भेजा गया।

इसके बाद SDRF अगस्त्यमुनि, DDRF ऊखीमठ और पुलिस बल को भी सर्च एवं रेस्क्यू अभियान में लगाया गया।

देर रात तक सुनाई देती रहीं महिला की आवाजें

हादसे के बाद रेस्क्यू टीमों ने रात में ही महिला तक पहुंचने का प्रयास किया।

सामने आई जानकारी के मुताबिक, देर रात तक खाई से महिला की आवाजें सुनाई देने की बात कही गई,

जिसके बाद टीमों ने तलाश जारी रखी। हालांकि खाई की गहराई, दुर्गम पहाड़ी भूभाग और बढ़ते अंधेरे के कारण

रेस्क्यू अभियान बेहद चुनौतीपूर्ण रहा।

रात करीब 12:30 बजे अंधेरा और जोखिमपूर्ण परिस्थितियों को देखते हुए सर्च अभियान अस्थायी रूप से रोकना

पड़ा। अधिकारियों ने सुबह होते ही दोबारा अभियान शुरू करने का निर्णय लिया।

सुबह दोबारा शुरू हुआ सर्च ऑपरेशन

सोमवार सुबह मौसम और मौके की परिस्थितियों को देखते हुए SDRF, DDRF, आपदा मित्र और पुलिस की टीमों

ने दोबारा खाई में उतरकर सर्च अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद टीमों ने महिला का शव बरामद

कर लिया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने भी अभियान दोबारा शुरू किए जाने और शव

बरामद होने की जानकारी दी।

महिला की पहचान की जानकारी अभी सामने नहीं

फिलहाल उपलब्ध जानकारी के अनुसार महिला की पहचान और उसके अन्य व्यक्तिगत विवरण सार्वजनिक नहीं किए गए हैं।

पुलिस और प्रशासन की ओर से घटना से जुड़े तथ्यों और महिला की पहचान की जानकारी जुटाई जा रही है।

तुंगनाथ समुद्र तल से करीब 3,680 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और यहां पहुंचने के लिए पहाड़ी ट्रेक से होकर

गुजरना पड़ता है। ऐसे दुर्गम और ऊंचाई वाले क्षेत्र में हादसे के बाद खाई तक पहुंचना रेस्क्यू टीमों के लिए भी

चुनौतीपूर्ण रहा।

https://regionalreporter.in/uttarakhand-outsource-employees-protest-dehradun-cm-residence/
https://youtu.be/1kYfFDB_4rQ?si=eNDeVqVjni8pfQjY
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *