रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

एक क्लिक की गलती पड़ सकती है भारी

श्रीनगर पॉलीटेक्निक में छात्रों को साइबर अपराध से बचाव की जानकारी

राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान श्रीनगर में मंगलवार को साइबर अपराध, महिला सुरक्षा

और नए आपराधिक कानूनों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

साइबर सेल श्रीनगर और महिला थाना श्रीनगर की टीम ने छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन अपराधों से बचाव की जानकारी दी।

बैंकिंग फ्रॉड से डिजिटल अरेस्ट तक बताए साइबर अपराध

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल के बारे में बताया गया।

टीम ने फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स और व्हाट्सऐप जैसे प्लेटफॉर्म पर बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी।

छात्रों को बैंकिंग फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी लिंक, फेक प्रोफाइल, साइबर ब्लैकमेलिंग,

ओटीपी और यूपीआई धोखाधड़ी जैसे साइबर अपराधों के तरीकों के बारे में बताया गया।

ठगी होने पर 1930 पर करें शिकायत

पुलिस टीम ने छात्रों से कहा कि किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और ओटीपी, बैंकिंग जानकारी या यूपीआई से जुड़ी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें।

साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करने की जानकारी दी गई।

इसके अलावा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल cybercrime.gov.in के बारे में भी बताया गया।

कार्यक्रम में महिला सुरक्षा के लिए 1090, आपात स्थिति में 112 और बच्चों की सहायता के लिए 1098 हेल्पलाइन की जानकारी भी छात्र-छात्राओं को दी गई।

https://youtu.be/1kYfFDB_4rQ?si=AyzP_boxcXdw3-s1
https://regionalreporter.in/mini-garhdeva-2026-srinagar-pauri-sports/
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *