रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

पिथौरागढ़ के मुकेश और लोकेश ने लद्दाख की तीन ऊंची चोटियां कीं फतह

सीमांत जनपद पिथौरागढ़ की साहसिक संस्था इंट्रिसिक क्लाइंबर्स एंड एक्सप्लोरर्स (आईस) के दो प्रशिक्षकों ने लद्दाख की तीन दुर्गम चोटियों पर सफल आरोहण किया है।

आईस संस्था के अध्यक्ष विश्वदेव पांडेय वासू और सचिव जगदीश कलौनी ने बताया कि प्रशिक्षक मुकेश

और लोकेश ने हाई-एल्टीट्यूड माउंटेनियरिंग अभियान के दौरान कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए यह उपलब्धि हासिल की।

6,440 मीटर की माउंट कांग यातसे-I पर भी चढ़ाई

अभियान के दौरान दोनों पर्वतारोहियों ने 6,440 मीटर ऊंची माउंट कांग यातसे-I, 6,300 मीटर ऊंची

माउंट जोजोंगो वेस्ट और 6,250 मीटर ऊंची माउंट जोजोंगो ईस्ट पर सफल आरोहण किया।

अभियान के दौरान पर्वतारोहियों को बेहद कम ऑक्सीजन, कठिन मौसम और तकनीकी चढ़ाई जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ा।

तीनों चोटियां कठिन भूभाग और अधिक ऊंचाई के कारण चुनौतीपूर्ण मानी जाती हैं।

आईस संस्था के प्रशिक्षक के तौर पर मुकेश और लोकेश को हाई-एल्टीट्यूड माउंटेनियरिंग का प्रशिक्षण और अनुभव भी हासिल है।

संस्था ने उनकी उपलब्धि को साहस, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का उदाहरण बताया है।

पुरमल सिंह धर्मशत्तू की स्मृति में साइकिलिंग अभियान

इधर, प्रसिद्ध पर्वतारोही स्वर्गीय पुरमल सिंह धर्मशत्तू की स्मृति में आईस संस्था के प्रशिक्षक पवन और शुभम दारमा घाटी क्षेत्र तक साइकिलिंग अभियान पर निकलेंगे।

यह यात्रा पिथौरागढ़ में 1,625 मीटर की ऊंचाई से शुरू होकर सीपू गांव में करीब 3,500 मीटर की ऊंचाई तक जाएगी।

364 किलोमीटर लंबी यात्रा को छह रात और सात दिन में पूरा किया जाएगा।

अभियान का उद्देश्य ‘नशे से रहें दूर, जीवन संवारें भरपूर’ और ‘आपदा से आगे, उम्मीद की सवारी’ रखा गया है।

आईस संस्था सीमित संसाधनों के बावजूद पिथौरागढ़ में समय-समय पर साहसिक खेल, पर्यावरण संरक्षण और आपदा प्रबंधन से जुड़े प्रशिक्षण आयोजित करती है।

संस्था के प्रशिक्षक एवरेस्ट सहित कई दुर्गम चोटियों पर सफल आरोहण कर चुके हैं।

https://regionalreporter.in/india-west-indies-odi-series-2026-shubman-gill/
https://youtu.be/a3bQYGDBUrw?si=YnBE248mSm9a3v10
जगदीश कलौनी
+ posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *