वक्फ बोर्ड बैठक में आएगा प्रस्ताव
उत्तराखंड वक्फ बोर्ड ने तीन तलाक और हलाला से प्रभावित महिलाओं के पुनर्वास के लिए मुफ्त आवास
उपलब्ध कराने की योजना तैयार की है।
बोर्ड की आगामी बैठक में इस प्रस्ताव को रखा जाएगा।
वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने बताया कि बोर्ड के पास प्रदेश के विभिन्न जिलों में बड़ी मात्रा में जमीन उपलब्ध है।
जरूरतमंद और बेसहारा महिलाओं के लिए इसी जमीन का उपयोग आवास उपलब्ध कराने में किया जाएगा।
खाली कराई गई जमीनों के इस्तेमाल की तैयारी
शादाब शम्स के मुताबिक वक्फ बोर्ड की जमीनों पर हुए अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
इसके बाद खाली कराई गई जमीन और उपलब्ध भवनों का इस्तेमाल जरूरतमंद महिलाओं के पुनर्वास के लिए किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि तीन तलाक के बाद कई महिलाएं आर्थिक और सामाजिक परेशानियों का सामना करती हैं।
ऐसी महिलाओं को सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने की योजना उन्हें नया सहारा देने के उद्देश्य से तैयार की गई है।
अगले महीने बैठक में होगा फैसला
वक्फ बोर्ड अध्यक्ष के अनुसार इस योजना से उन महिलाओं को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा, जो तीन तलाक के बाद बेसहारा हो गई हैं।
योजना को लागू करने से पहले बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पर चर्चा होगी।
समाज कल्याण मंत्री खजानदास ने कहा कि फिलहाल यह योजना प्रस्तावित है।
वक्फ बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पर निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने समान नागरिक संहिता लागू कर तीन तलाक पर रोक लगाई है।















Leave a Reply