रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

बद्रीनाथ धाम में प्रियंका मेहर के कार्यक्रम पर उक्रांद का विरोध

भाजपा सरकार का पुतला फूंका

बद्रीनाथ धाम के अराइवल प्लाजा में हुए गायिका प्रियंका मेहर के कार्यक्रम को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने विरोध जताया है।

उक्रांद पदाधिकारियों ने भाजपा सरकार पर धाम की परंपराओं और धार्मिक मर्यादाओं के उल्लंघन का आरोप लगाया।

शुक्रवार को द्रोण चौक पर एकत्र हुए कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला दहन किया और कार्यक्रम को लेकर नाराजगी जताई।

धाम की मर्यादा के उल्लंघन का लगाया आरोप

उक्रांद के केंद्रीय उपाध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट ने आरोप लगाया कि सरकार लगातार सनातन परंपराओं की मर्यादाओं को नुकसान पहुंचा रही है।

उन्होंने कहा कि बद्रीनाथ धाम में आयोजित कार्यक्रम से धाम की धार्मिक परंपराओं और श्रद्धालुओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है।

केंद्रीय महामंत्री संगठन गणेश काला ने कहा कि बद्रीनाथ धाम देश-विदेश के हिंदुओं की आस्था से जुड़ा है।

उन्होंने दावा किया कि जहां धार्मिक मान्यताओं के कारण शंख बजाना भी वर्जित माना जाता है, वहां तेज आवाज में डीजे और स्पीकर बजाए गए।

उक्रांद नेताओं ने कार्यक्रम को लेकर सरकार से जवाब मांगते हुए सार्वजनिक माफी की मांग की।

उच्च हिमालयी क्षेत्र की संवेदनशीलता का मुद्दा उठाया

उक्रांद के केंद्रीय महामंत्री देवचंद्र उत्तराखंडी ने उच्च हिमालयी क्षेत्रों की संवेदनशीलता को लेकर भी सवाल उठाए।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार को हिमालयी क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देनी चाहिए।

मूल निवास भू कानून प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लूशुन टोडरिया ने भी ऐसे आयोजनों का विरोध किया।

टोडरिया ने बद्रीनाथ में कपाट खुलने के दौरान हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा का मामला भी उठाया। उन्होंने कहा कि उस समय भी स्थानीय तीर्थपुरोहितों की ओर से विरोध जताया गया था।

उन्होंने केदारनाथ में तेज आवाज में डीजे बजाने के विरोध का हवाला देते हुए सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए।

केंद्रीय सह मीडिया प्रभारी प्रकाश भट्ट ने कहा कि सरकार को इस मामले में जनता से माफी मांगनी चाहिए।

उन्होंने मांग की कि भविष्य में धामों और उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ऐसे कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएं।

पुतला दहन के दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ता पान सिंह रावत, राजेंद्र बिष्ट, संगीता सकलानी बहुगुणा, अजय सिंह, राकेश नेगी, देवेंद्र बहुगुणा और सुचेता उनियाल समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

https://youtu.be/a3bQYGDBUrw?si=Rbm7gZOkEKc2VGf8
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *