रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

राजकीय पॉलीटेक्निक श्रीनगर में 200 विद्यार्थियों ने किया रक्तदान

राजकीय पॉलीटेक्निक श्रीनगर में ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ के तहत रक्तदान शिविर और चित्रकला एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में करीब 400 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

शिविर में लगभग 200 विद्यार्थियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्तदान शिविर का आयोजन वीरा फाउंडेशन के सहयोग से किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल रहे, जबकि अध्यक्षता संस्थान के प्रधानाचार्य एसके वर्मा ने की।

विनय घिल्डियाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने अभियान में युवाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी की सराहना की।

पोस्टर प्रतियोगिता में 65 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित चित्रकला और पोस्टर प्रतियोगिता में करीब 65 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

विद्यार्थियों ने विकसित भारत 2047, विकसित उत्तराखंड 2047, नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण, मानवता और सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर पोस्टर और चित्र तैयार किए।

प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने सामाजिक सरोकारों और जनजागरूकता से जुड़े संदेश दिए।

शिक्षकों और कर्मचारियों ने भी किया सहयोग

कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान के विभिन्न विभागों के शिक्षकों और कर्मचारियों ने सहयोग किया।

इस दौरान डॉ. भारती विश्वकर्मा, विनोद डोभाल, आरती कुंवर, गोपाल बुटोला, उपेंद्र भट्ट, विजेंद्र ममगाईं,

राहुल शर्मा, रीना नवानी, भूपेंद्र राणा, अनिल शाह, हर्षवर्धन शर्मा, आनंद जगूड़ी, सरिता नौटियाल,

रचना और शिल्पी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अंग्रेजी प्रवक्ता अनिल शाह ने किया।

आयोजकों ने 200 यूनिट रक्तदान और करीब 400 विद्यार्थियों की भागीदारी को अभियान की प्रमुख उपलब्धि बताया।

https://regionalreporter.in/uttarakhand-cabinet-meeting-banbasa-gairsain-assembly-session/
https://youtu.be/a3bQYGDBUrw?si=Rbm7gZOkEKc2VGf8
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *