रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

हरिद्वार में दो बच्चियां लावारिस मिलीं, कूड़े में मिली नवजात

हरिद्वार में दो मासूम बच्चियों को लावारिस छोड़ने के मामले सामने आए हैं।

रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में भगत सिंह चौक के पास कूड़े के ढेर में करीब सात दिन की नवजात बच्ची मिली।

वहीं, नगर कोतवाली क्षेत्र में पोस्ट ऑफिस के पास करीब एक साल की बच्ची लावारिस हालत में मिली।

दोनों बच्चियों को पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने संरक्षण में लेकर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

कूड़े के ढेर में मिली सात दिन की नवजात

भगत सिंह चौक के पास कूड़े के ढेर से बच्ची के रोने की आवाज सुनकर राहगीर रुक गए।

पास जाकर देखने पर करीब सात दिन की नवजात बच्ची वहां पड़ी मिली।

बच्ची को इस हालत में देखकर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई।

समाजसेवी वंदना गुप्ता ने बच्ची को गोद में उठाया और पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम की मदद से 108 एंबुलेंस के जरिए बच्ची को महिला अस्पताल पहुंचाया।

फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।

पोस्ट ऑफिस के पास मिली एक साल की बच्ची

दूसरा मामला नगर कोतवाली क्षेत्र का है। यहां पोस्ट ऑफिस के पास करीब एक साल की बच्ची लावारिस हालत में मिली।

चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने बच्ची को संरक्षण में लेकर मेडिकल जांच के लिए अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस उसके परिजनों की जानकारी जुटा रही है।

दोनों मामलों की जांच में जुटी पुलिस

एसपी सिटी दीपक सिंह ने बताया कि नवजात बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जिस स्थान पर बच्ची मिली, वहां आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

दूसरी बच्ची को चाइल्ड हेल्पलाइन की निगरानी में रखा गया है। दोनों मामलों की बारीकी से जांच की जा रही है।

https://regionalreporter.in/srinagar-baikunth-chaturdashi-mela-2026/
https://youtu.be/Ya781mRMU3Q?si=COvdMG281r_F7igs
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *