फुटपाथ, जेब्रा क्रॉसिंग और स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग, मेयर, डीएम और एसपी से मिले समूह के सदस्य
शहर में पैदल यात्रियों की सुरक्षा और लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर ‘सरल बात’ समूह
ने प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग की है।
समूह के सदस्यों ने मेयर, जिलाधिकारी और प्रभारी पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर
सड़क सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग की।
प्रशासन की ओर से उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

फुटपाथ और जेब्रा क्रॉसिंग की कमी पर चिंता
समूह के संयोजक मंडल के सदस्य भूपेश सिंह बोरा, चंद्र प्रकाश पुनेड़ा और प्रकाश चंद्र पुनेठा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपा।
इसमें शहर में फुटपाथ, जेब्रा क्रॉसिंग, सीसीटीवी कैमरों और स्पीड ब्रेकर की कमी का मुद्दा उठाया गया।
समूह के सदस्यों ने कहा कि तेज रफ्तार से चलने वाले दोपहिया और अन्य वाहन पैदल यात्रियों के लिए खतरा पैदा करते हैं।
शहर की सड़कों पर पैदल चलने वालों के लिए पर्याप्त जगह और सुरक्षित व्यवस्था होना जरूरी है।
उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए सुरक्षा उपायों को प्राथमिकता देने की मांग की।
पैदल चलने के अधिकार का भी उठाया मुद्दा
ज्ञापन में पैदल चलने के अधिकार को लेकर न्यायिक दृष्टांतों और संबंधित वादों का भी उल्लेख किया गया।
समूह ने कहा कि सड़कें केवल वाहनों के लिए नहीं, बल्कि पैदल यात्रियों के सुरक्षित आवागमन के लिए भी होनी चाहिए।
‘सरल बात’ समूह ने स्पष्ट किया कि वह नागरिक सुविधाओं और शहर की बुनियादी समस्याओं को लेकर
गांधीवादी तरीकों से जागरूकता अभियान जारी रखेगा।
ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में परवेज खान, उमेश चंद्र तिवारी, मनोज मखौलिया, योगेंद्र चंद,
ऊषा पंत, लक्ष्मण सिंह बिष्ट और धीरज पटियाल सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।
















Leave a Reply