रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

मेडिकल कॉलेज और सरस्वती विद्या मंदिर में सत्यनिष्ठा की शपथ

सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत प्रो. एम.एम. सेमवाल ने विद्यार्थियों और कार्मिकों को किया जागरूक

सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 के तहत हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के मुख्य सतर्कता

अधिकारी प्रो. एम.एम. सेमवाल के नेतृत्व में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली राजकीय मेडिकल कॉलेज

और सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, श्रीकोट में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किए गए।

दोनों संस्थानों में विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा के साथ कार्य करने और भ्रष्टाचार मुक्त समाज बनाने की शपथ दिलाई गई।

चिकित्सा में नैतिकता और रोगी कल्याण जरूरी

राजकीय मेडिकल कॉलेज में मुख्य वक्ता प्रो. सेमवाल ने कहा कि चिकित्सा केवल आजीविका का साधन नहीं,

बल्कि मानवीय संवेदना और सामाजिक विश्वास से जुड़ा दायित्व है।

उन्होंने कहा कि चिकित्सकीय दक्षता के साथ सत्यनिष्ठा और नैतिकता भी जरूरी है।

उन्होंने भावी चिकित्सकों से अपने नैदानिक निर्णयों में निष्पक्षता, पारदर्शिता और रोगी के हित को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में एनाटॉमी विभागाध्यक्ष प्रो. अनिल द्विवेदी, प्रो. निहिता ऐरन सहित संकाय सदस्य, अधिकारी और मेडिकल छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

विद्यार्थियों से कर्तव्यों के पालन का आह्वान

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, श्रीकोट में प्रो. सेमवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र की वास्तविक ताकत है।

नागरिकों को अपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन से ही अनुशासन, स्पष्ट विचार और स्वच्छ आचरण अपनाने से मजबूत समाज की नींव रखी जा सकती है।

उन्होंने विद्यार्थियों से सामाजिक जिम्मेदारियों को ईमानदारी से निभाने की अपील की।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य भीम राज सिंह बिष्ट, सुरेश गैरोला, कृष्ण किशोर भंडारी, अमन पंत,

चमन सिंह सहित शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

दोनों संस्थानों में उपस्थित लोगों ने निजी और पेशेवर जीवन में सत्यनिष्ठा अपनाने तथा भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।

https://regionalreporter.in/rudraprayag-women-diya-candle-self-employment/
https://youtu.be/LNGk1UF7kmo?si=LOUeco_5S_bIuvvU
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *