रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

देवप्रयाग में पकड़ा गया गुलदार


वृहस्पतिवार सांय 17 वर्षीय किशोर को बनाया था निवाला
रीजनल रिपोर्टर ब्यूरो

देवप्रयाग में शुक्रवार सुबह वन विभाग द्वारा डिग्री कॉलेज के समीप लगाए गए पिंजरे में एक गुलदार कैद हो गया। गुलदार के पकड़े जाने की खबर से देवप्रयाग क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि जब तक पिंजरे में कैद गुलदार के वही गुलदार होने की पुष्टि नहीं हो जाती, जिसने वृहस्पतिवार को घटना को अंजाम दिया है, लोगों की दहशत पूरी तरह दूर नहीं हो पाएगी।
गौरतलब है कि वृहस्पतिवार सांय अपने साथियों के साथ क्रिकेट खेलकर लौट रहे 12वीं कक्षा के विद्यार्थी अनुराग चौहान को देवप्रयाग डिग्री कॉलेज के समीप एक गुलदार उठा ले गया। अनुराग का क्षत-विक्षत शव देर रात पुलिस व वन विभाग की टीम ने बरामद किया। घटना के बाद क्षेत्र भर में दहशत का माहौल बन गया था।

इस मामले में देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी लगातार वन विभाग के संपर्क में बने रहे और रात को ही पिंजरा लगाने के निर्देश दिए। शुक्रवार की सुबह ही डिग्री घटनास्थल के समीप ही एक गुलदार पिंजरे में आ फंसा है। विधायक विनोद कंडारी ने स्टाम्प विक्रेता बलवंत सिंह चौहान के घर पर आई इस विपदा पर गहरा शोक जताया है। वनाधिकारी मदन सिंह रावत ने बताया कि अंदाजा है कि ये घटना को अंजाम देने वाला गुलदार ही है, लेकिन इसकी विभिन्न पहलुओं पर जांच करके ही पुष्टि की जा सकती है।

Website |  + posts
2 comments
Devesh Mundepi

खबर गुलदार की है लेकिन फ़ोटो बाघ (टाइगर) का क्यों लगाया है !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: