रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

Fuel Price Hike: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों ने बढ़ाई चिंता

10 दिन में तीसरी मार

देशभर में एक बार फिर पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दाम बढ़ा दिए गए हैं।

शनिवार सुबह से लागू नई कीमतों ने आम आदमी की जेब पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है।

बीते 10 दिनों में यह तीसरी बार है जब तेल कंपनियों ने ईंधन की कीमतों में इजाफा किया है।

नई दरों के मुताबिक राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 99.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.49 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है।

वहीं CNG की कीमत में भी 1 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है,

जिसके बाद दिल्ली में इसका रेट 81.09 रुपये किलो हो गया है।

महानगरों में नए रेट

शहरपेट्रोलडीजल
दिल्ली₹99.51₹92.49
मुंबई₹108.49₹95.02
कोलकाता₹110.64₹97.02
चेन्नई₹105.31₹96.98

आखिर क्यों बढ़ रहे हैं दाम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उछाल इसका सबसे बड़ा कारण माना जा रहा है।

ईरान युद्ध के बाद ग्लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं।

फरवरी में जहां भारत को आयातित कच्चा तेल करीब 69 डॉलर प्रति बैरल मिल रहा था, वहीं अब इसकी कीमत 113-114 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है।

तेल कंपनियों का कहना है कि वैश्विक बाजार में बढ़ती लागत का असर घरेलू कीमतों पर पड़ना स्वाभाविक है।

सरकार ने दी सफाई

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा है कि देश में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है।

सप्लाई सामान्य बनी हुई है और लोगों को घबराकर खरीदारी करने की जरूरत नहीं है।

अब महंगाई और बढ़ने के आसार

ईंधन की कीमतें बढ़ने का असर सिर्फ वाहन चालकों तक सीमित नहीं रहेगा। ट्रांसपोर्ट महंगा होने से रोजमर्रा के सामानों की कीमतें भी बढ़ सकती हैं।

सब्जियां, फल, राशन, दूध और अन्य जरूरी वस्तुएं आने वाले दिनों में और महंगी हो सकती हैं।

इसके अलावा बस, ऑटो और स्कूल वाहनों के किराए में भी बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है।

खेती-किसानी पर भी इसका असर पड़ेगा क्योंकि डीजल की कीमत बढ़ने से सिंचाई और कृषि कार्यों की लागत बढ़ जाएगी।

लगातार तीसरी बढ़ोतरी से लोगों में नाराजगी

लगातार बढ़ती कीमतों से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। सोशल मीडिया पर भी लोग सरकार और तेल कंपनियों को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें नियंत्रित नहीं हुईं तो आने वाले दिनों में ईंधन और महंगा हो सकता है।

https://regionalreporter.in/tragic-accident-on-jakhi-road-in-kirtinagar/
https://youtu.be/C0eGfOcIh_U?si=Rle6m3CqOizSap6b
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *