रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

क्यूंजा घाटी में अजयवीर भण्डारी की रात्रि चौपाल

ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का भरोसा

सड़क, पेयजल, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य के मुद्दों पर अधिकारियों को दिए निर्देश, पर्यटन सर्किट बनाने की उठी मांग

अजयवीर भण्डारी ने क्यूंजा घाटी के आसौ और जयकण्डी गांवों में रात्रि चौपाल

लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।

इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का जायजा भी लिया गया।

ग्रामीणों ने उठाईं मूलभूत सुविधाओं की समस्याएं

रात्रि चौपाल में ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, विद्युत, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।

ग्रामीणों ने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं की कमी के कारण लोगों को रोजमर्रा की

कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

इस पर अजयवीर भण्डारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए

समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए ठोस कार्रवाई करने को कहा।

साथ ही अधिकारियों ने भी विभागीय योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

विकास कार्यों की गुणवत्ता पर दिया जोर

चौपाल के दौरान क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।

अजयवीर भण्डारी ने अधिकारियों से कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए।

उन्होंने जनभावनाओं के अनुरूप कार्ययोजना तैयार कर क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए संघर्ष जारी रखने की बात कही।

क्यूंजा घाटी पर्यटन सर्किट बनाने की मांग

रात्रि चौपाल में अजयवीर भण्डारी ने कहा कि क्यूंजा घाटी में तीर्थाटन और पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र के तीर्थ और पर्यटन स्थलों को जोड़ते हुए क्यूंजा घाटी पर्यटन सर्किट बनाने के लिए प्रदेश सरकार और पर्यटन मंत्री से मुलाकात की जाएगी।

उन्होंने कहा कि यदि स्थानीय जनता की मांग पर क्यूंजा घाटी को पर्यटन सर्किट से जोड़ा जाता है,

तो इससे क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा। साथ ही युवाओं को स्वरोजगार के नए अवसर मिलेंगे और स्थानीय उत्पादों को भी बढ़ावा मिलेगा।

ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों ने अजयवीर भण्डारी का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया।

ग्रामीणों ने कहा कि इस तरह की रात्रि चौपालों से उनकी समस्याओं का समाधान तेजी से होने की उम्मीद बढ़ी है।

इस मौके पर प्रधान आशा देवी नेगी, पूर्व प्रधान शकुन्तला देवी, बृजमोहन सिंह नेगी,

क्षेत्र पंचायत सदस्य राजनारायण सिंह राणा, महिला मंगल दल अध्यक्ष कविता देवी, आशा देवी, मंदिर समिति अध्यक्ष मनोज सिंह नेगी, अनूप रावत, भक्त दर्शन रावत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

https://regionalreporter.in/crime-is-ultimately-bound-to-be-exposed/
https://youtu.be/v2fQ7xn9c9k?si=2aPYrHOr2rTxRUPZ
लक्ष्मण सिंह नेगी
+ posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *