रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

चमोली में यहां सेना का वाहन हादसे का शिकार

औली से ज्योतिर्मठ की ओर आ रहा सेना का वाहन मंगलवार, 10 दिसम्बर को हादसे का शिकार हो गया। औली से चार किमी पहले वाहन पाले में रपटने से सड़क से नीचे खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन में सेना के दो जवानों को हल्की चोट आई है।

कोतवाल राकेश भट्ट ने बताया कि सेना का छोटा वाहन था जो औली मोटर मार्ग पर रपट गया था, जिस कारण वो खाई में गिर गया। सेना द्वारा वाहन को खाई से बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। अभी तक इस बारे में उन्हें लिखित में कोई सूचना नहीं मिली है।

https://regionalreporter.in/uttarakhand-board-practical-exam-schedule-announced/
https://youtu.be/9QW0uH_UIwI?si=05gihRe-tPgDXLRi
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *