रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

पुंछ हादसा : सेना का वाहन 350 फुट गहरी खाई में गिरा

सेना के जवानों को लेकर नियंत्रण रेखा पर स्थित घोड़ा पोस्ट की ओर जा रहा वाहन फिसल कर करीब 350 फुट गहरी खाई में जा गिरा जिसमें पांच जवानों के शहीद होने की खबर है, जबकि करीब 13 जवान जख्मी हैं।

विस्तार

जवानों को लेकर नियंत्रण रेखा पर स्थित घोड़ा पोस्ट की ओर जा रहे छह वाहनों के काफिले का एक वाहन फिसल कर करीब 350 फुट गहरी खाई में गिर गया।

हादसे में पांच जवान बलिदान हो गए, जबकि पांच अन्य जख्मी हैं। सभी गंभीर रूप से घायल हैं। इन्हें पुंछ के फील्ड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जवानों की शिनाख्त की जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की शाम 10 जवानों को लेकर 11 मराठा लाइट इन्फैंटरी के छह वाहनों का काफिला ऑपरेशन ड्यूटी पर जा रहा था।

इस बीच करीब 5 बजकर 20 मिनट पर घरोआ के पास ढाई टन वाहन के एक चालक ने गाड़ी पर नियंत्रण खो दिया और गाड़ी करीब 350 फुट गहरी खाई में जा गिरी। 

हादसे की सूचना मिलते ही सेनवि पुलिस की टीम मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया। इस दौरान पांच जवान शहीद हो गए जबकि 13 अन्य घायल हैं।

इन सभी को निकाल कर इलाज के लिए भेज दिया गया है। हादसे में हताहत जवानों के नाम के बारे में अभी जानकारी नहीं मिल सकी है।

इस हादसे के कारण का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। हालांकि माना जा रहा है कि ड्राइवर ने सड़क के मोड़ पर कंट्रोल खो दिया।

सूत्रों ने बताया कि इसके पीछे किसी आतंकवादी घटना की आशंका नहीं है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से हमारी चौकी लगभग 130 मीटर दूर है और बैकअप वाहन मुश्किल से 40 मीटर दूर था।

https://regionalreporter.in/class-9th-student-became-joint-magistrate-for-a-day/
https://youtu.be/DOr9xIQE7b8?si=UhuFCGQb5HSPOdbf
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *