रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

बरगी डैम क्रूज हादसा: 9 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम के बैकवॉटर में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।

एसडीईआरएफ, एनडीआरएफ के साथ अब भारतीय सेना की टीमें भी राहत कार्य में जुट गई हैं। हैदराबाद और कोलकाता से टीमें हेलीकॉप्टर के जरिए मौके पर पहुंची हैं।

अब तक 28 लोगों को बचाया गया, 9 की मौत

सीसीटीवी फुटेज के अनुसार क्रूज में कुल 43 लोग सवार थे। अब तक 28 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि 9 लोगों

के शव बरामद हो चुके हैं। करीब 6 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

तूफान बना हादसे की बड़ी वजह

प्रत्यक्षदर्शियों और बचे हुए यात्रियों के मुताबिक अचानक आए तेज तूफान के कारण क्रूज में पानी घुस गया। तेज हवाओं और

ऊंची लहरों के चलते क्रूज का संतुलन बिगड़ा और वह डूबने लगा।

लाइफ जैकेट समय पर नहीं मिली

हादसे में बची दिल्ली की पर्यटक ने बताया कि शुरुआत में किसी को लाइफ जैकेट पहनने के निर्देश नहीं दिए गए।

जब क्रूज डूबने लगा, तभी यात्रियों को लाइफ जैकेट बांटी गई, जिससे कई लोग समय पर खुद को बचा नहीं पाए।

भावुक कर देने वाला मंजर, मां-बेटे के शव साथ मिले

रेस्क्यू के दौरान एक दिल दहला देने वाला दृश्य सामने आया, जब मां और बेटे के शव एक-दूसरे से लिपटे हुए मिले।

इस दृश्य ने मौके पर मौजूद सभी लोगों को भावुक कर दिया।

क्रूज के अंदर फंसे हो सकते हैं और शव

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्रूज के एसी केबिन में कई लोग फंसे हो सकते हैं।

क्रूज को बाहर निकालने के बाद ही मृतकों की वास्तविक संख्या सामने आ सकेगी।

सेना ने संभाला मोर्चा, हाईड्रॉलिक मशीनों का इस्तेमाल

क्रूज को बाहर निकालने के लिए पहले रस्सियों से खींचने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली।

अब सेना की मदद से हाईड्रॉलिक मशीनों का उपयोग किया जा रहा है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

मौके पर मौजूद मृतकों और लापता लोगों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हर शव के बाहर निकलते ही चीख-पुकार मच जाती है, जिससे माहौल और भी गमगीन हो जाता है।

पर्यटन मंत्री ने दिए जांच के आदेश

मध्य प्रदेश के पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने इस घटना को बेहद दुखद बताते हुए जांच के आदेश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि अगर किसी भी तरह की लापरवाही सामने आती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी और सभी क्रूज की सुरक्षा जांच के बाद ही संचालन की अनुमति दी जाएगी।

कर्नाटक का पूरा परिवार भी था सवार

क्रूज में कर्नाटक मूल के एक परिवार के सभी सदस्य सवार थे, जो जबलपुर के खमरिया क्षेत्र में रहते थे।

परिवार के एक सदस्य का शव मिल चुका है, जबकि बाकी सदस्य अभी लापता हैं।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, बढ़ सकती है संख्या

रेस्क्यू टीमों का कहना है कि अभियान अभी जारी है और जैसे-जैसे क्रूज को बाहर निकाला जाएगा,

मृतकों और सवार लोगों की वास्तविक संख्या स्पष्ट हो सकेगी।

https://regionalreporter.in/icse-isc-result-2026-st-teresa-school-srinagar-garhwal/
https://youtu.be/SygpkgP062w?si=qXnkf-N6Y2kmdobY
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *