रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

सीएम धामी ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथन को दिखाई हरी झंडी

शौर्य स्थल पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, युवाओं से राष्ट्र निर्माण में योगदान का आह्वान

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को

गढ़ीकैंट स्थित शौर्य स्थल, चीड़बाग में आयोजित ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस दौरान उन्होंने शौर्य स्थल पर पुष्पचक्र अर्पित कर कारगिल युद्ध के शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी

और राष्ट्र की रक्षा के लिए उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के अदम्य साहस, शौर्य, पराक्रम और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक है।

वर्ष 1999 में भारतीय सैनिकों ने कठिन परिस्थितियों में अद्वितीय वीरता का परिचय देते हुए मातृभूमि की रक्षा की और पूरी दुनिया के सामने भारतीय सेना की क्षमता और शौर्य का परिचय दिया।

देश सदैव वीर सैनिकों का ऋणी रहेगा

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देश अपने वीर सैनिकों और शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को सदैव याद रखेगा।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड वीरों की भूमि है और प्रदेश के अनेक सैनिकों ने कारगिल युद्ध सहित

विभिन्न सैन्य अभियानों में अपने साहस और बलिदान से देश का गौरव बढ़ाया है।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है

तथा उनके सम्मान और हितों की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ प्रयासरत है।

युवाओं से शहीदों के आदर्श अपनाने की अपील

मुख्यमंत्री ने युवाओं से आह्वान किया कि वे शहीदों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं

तथा देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक पालन करें।

कार्यक्रम में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, युवा, मातृशक्ति तथा विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

https://regionalreporter.in/shridev-suman-shahadat-divas-kavita-garhwali-geet/
https://youtu.be/UVlHuYkotc4?si=zu9WYquZXu8ar3Ba
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *