रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

बनबसा में मुख्यमंत्री धामी ने किया सामूहिक योगाभ्यास

युवाओं से नशामुक्त जीवन अपनाने की अपील

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बनबसा में आयोजित

राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हजारों लोगों के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया।

इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए योग को स्वस्थ और संतुलित जीवन का आधार बताया।

मुख्यमंत्री ने सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों, छात्र-छात्राओं, युवाओं, मातृशक्ति

और वरिष्ठ नागरिकों के साथ योगाभ्यास किया।

उन्होंने कहा कि मां शारदा की पावन भूमि पर क्षेत्रवासियों के साथ योग करने का अवसर उनके लिए गौरव का विषय है।

योग केवल व्यायाम नहीं, जीवन जीने की पद्धति: धामी

मुख्यमंत्री ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि मन, शरीर और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने वाली जीवन पद्धति है।

योग व्यक्ति को मानसिक स्थिरता प्रदान करता है और सकारात्मक जीवन की ओर प्रेरित करता है।

उन्होंने कहा कि तनाव, अवसाद और अस्वस्थ जीवनशैली से भरे वर्तमान दौर में योग एक प्रभावी प्राकृतिक उपचार के रूप में कार्य कर रहा है।

नियमित योग और प्राणायाम से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है तथा मानसिक एकाग्रता मजबूत होती है।

प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से योग को मिली वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री ने कहा कि योग ने पूरी दुनिया को जोड़ने का काम किया है।

भारतीय संस्कृति के “वसुधैव कुटुम्बकम्” और “सर्वे भवन्तु सुखिनः” जैसे संदेश आज वैश्विक स्तर पर स्थापित हो चुके हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को वैश्विक पहचान मिली है और आज 190 से अधिक देशों में करोड़ों लोग योग से जुड़ चुके हैं।

उत्तराखंड को योग एवं वेलनेस की वैश्विक राजधानी बनाने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड योग, अध्यात्म और साधना की प्राचीन भूमि है।

राज्य सरकार उत्तराखंड को योग एवं वेलनेस की वैश्विक राजधानी बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

उन्होंने बताया कि राज्य में देश की पहली योग नीति लागू की गई है।

इसके तहत योग एवं ध्यान केंद्रों की स्थापना के लिए अधिकतम 20 लाख रुपये तक की सब्सिडी और योग, ध्यान एवं प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में शोध कार्यों के लिए 10 लाख रुपये तक के अनुदान का प्रावधान किया गया है।

इसके अलावा प्रदेश में पांच नए योग हब विकसित किए जा रहे हैं और आयुष हेल्थ एवं वेलनेस सेंटरों में योग सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

शारदा कॉरिडोर से क्षेत्र को मिलेगी नई पहचान

मुख्यमंत्री ने कहा कि बनबसा में राज्य स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम आयोजित करने का उद्देश्य शारदा नदी तट पर योग और आध्यात्मिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है।

उन्होंने बताया कि लगभग 3300 करोड़ रुपये की लागत से विकसित की जा रही

शारदा कॉरिडोर परियोजना के तहत टनकपुर से बनबसा तक शारदा रिवर फ्रंट और विभिन्न धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों का विकास किया जा रहा है।

पहले चरण में 179 करोड़ रुपये की लागत से शारदा घाट के पुनर्विकास कार्य शुरू किए जा चुके हैं।

युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील

मुख्यमंत्री धामी ने युवाओं से योग को केवल एक दिवस तक सीमित न रखने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि युवा नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर स्वस्थ, अनुशासित और सकारात्मक जीवनशैली अपनाएं।

उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेशवासी उत्तराखंड को योग का वैश्विक केंद्र बनाने के संकल्प को साकार करने में सक्रिय योगदान देंगे।

https://youtu.be/1m77UzfPTzE?si=J3CtoQCLL4maqYjB
https://regionalreporter.in/karnaprayag-dispute-nagarasu-gurudwara-security/
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *