रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

EPFO का ‘संवेदना सेल’ शुरू, मृत्यु दावों का होगा त्वरित निपटारा, शिक्षा-विवाह के लिए निकासी भी हुई आसान

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने मृतक कर्मचारियों के परिजनों को राहत देने के उद्देश्य से देहरादून क्षेत्रीय कार्यालय

में ‘संवेदना सेल’ की शुरुआत की है। इस पहल के तहत अब मृत्यु दावों का त्वरित, पारदर्शी और त्रुटिरहित निपटारा किया

जाएगा, जिससे लाभार्थियों को अलग-अलग प्रक्रियाओं और कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

‘संवेदना सेल’ बनेगा एकल संपर्क केंद्र

अपर केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त अजय के. मेहरा ने बताया कि ‘संवेदना सेल’ EPF, EPS और EDLI योजनाओं से जुड़े सभी

मृत्यु दावों के लिए एकल संपर्क केंद्र के रूप में कार्य करेगा। इस व्यवस्था से मृतक कर्मचारियों के परिजनों को समयबद्ध और

संवेदनशील तरीके से सहायता मिल सकेगी। भविष्य में इस व्यवस्था को पूरे क्षेत्र में लागू करने की योजना है।

उत्तराखंड में लाखों सदस्य उठा रहे लाभ

अजय के. मेहरा ने बताया कि उत्तराखंड में वर्तमान में 9,744 अंशदायी प्रतिष्ठान और 7,74,377 अंशदायी सदस्य EPFO से जुड़े

हुए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में प्राप्त सभी दावों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निस्तारण किया जा रहा है।

बीमारी, शिक्षा और विवाह के लिए निकासी हुई आसान

EPFO ने सदस्यों की सुविधा के लिए निकासी संबंधी नियमों को भी सरल बनाया है। अब सदस्य शिक्षा के लिए 10 बार और

विवाह के लिए 5 बार तक आंशिक निकासी कर सकेंगे। पहले इन दोनों उद्देश्यों के लिए कुल तीन बार ही निकासी की अनुमति

थी। साथ ही सभी प्रकार की आंशिक निकासी के लिए न्यूनतम सेवा अवधि घटाकर 12 महीने कर दी गई है।

PMVBRY से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

प्रेस वार्ता में अजय के. मेहरा ने प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PMVBRY) की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि

लगभग 99,446 करोड़ रुपये के परिव्यय वाली इस योजना के माध्यम से दो वर्षों में देशभर में 3.5 करोड़ से अधिक रोजगार

अवसर सृजित होने का अनुमान है। इनमें करीब 1.92 करोड़ युवा पहली बार औपचारिक कार्यबल का हिस्सा बनेंगे।

डिजिटल सिस्टम से मिलेगी तेज और पारदर्शी सेवा

EPFO ने अपने डिजिटल ढांचे को मजबूत करने के लिए सेंट्रलाइज्ड आईटी इनेबल्ड सिस्टम (CITES) को भी विकसित किया है।

इसके माध्यम से दावों के निपटान, निकासी और शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया अधिक तेज, पारदर्शी और प्रभावी बनाई

जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि संगठन का लक्ष्य सदस्यों को समयबद्ध और बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना है।

https://regionalreporter.in/doon-hospital-womens-toilet-vandalized-and-stolen/
https://youtu.be/xdaFOe9t2fU?si=JiunRqyOOD9EmaKd
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *