रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

पर्यटन क्षेत्र औली में चार कुंतल कूड़ा उठाया गया

नगर पालिका परिषद ज्योर्तिमठ द्वारा 30 जनवरी 2025 को राष्ट्रीय स्वच्छता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के तत्वाधान में एक दिवसीय विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।

इस क्रम में जिला न्यायाधीश चमोली के आदेशों का पालन करते हुए नगर पालिका परिषद जोशीमठ द्वारा आज दिनांक 30 जनवरी 2025 को हिम क्रीडा स्थल औली में एक विशेष स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया।

इस वर्ष औली में अधिक मात्रा में पर्यटक सैलानी इस खूबसूरत पर्यटक स्थल औली का दीदार करने आए। औली में इस समय काफी बर्फ है साथ ही पर्यटकों द्वारा इस क्षेत्र में काफी मात्रा में प्लास्टिक वेस्ट को इधर-उधर फेंका गया है।

पालिका परिषद ज्योर्तिमठ द्वारा लगभग 400 किलो ग्राम कूड़ा उठाया गया है, जिसे जोशीमठ कंपैक्टर प्लांट पर लाकर पृथक पृथक कर बिक्री किया जाएगा।

https://regionalreporter.in/preparations-begin-to-decide-the-date-of-opening-of-badrinath-kapat/
https://youtu.be/DOr9xIQE7b8?si=0Bj8TdGvpbywqtuO
अरुण मिश्रा
+ posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *