रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

गैरसैंण संकुल की खेल प्रतियोगिताओं में सालियाणा और सारकोट का दबदबा

अभिषेक रावत

गैरसैंण संकुल की प्राथमिक और जूनियर स्तर की खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष मोहन भंडारी ने किया।

विशिष्ट अतिथि के रूप में जगदीश आर्य मौजूद रहे। प्रतियोगिता की शुरुआत मार्चपास्ट के साथ हुई।

मार्चपास्ट में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सालियाणा ने पहला स्थान हासिल किया।

मार्चपास्ट में सालियाणा विद्यालय प्रथम

मार्चपास्ट में बाल सदन जूनियर हाईस्कूल सालियाणा दूसरे स्थान पर रहा। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गँवाली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

प्राथमिक वर्ग में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

प्राथमिक वर्ग की 50 मीटर बालक दौड़ में सिडलिंग के राहुल प्रथम और बाल सदन के आयुष द्वितीय रहे।

बालिका वर्ग में बाल सदन की आरुषी ने पहला स्थान हासिल किया। फरकंडे की सरिता दूसरे स्थान पर रहीं।

100 मीटर बालक वर्ग में जेएसएनएस के सौर्य प्रथम और छिड़िया के शिवम द्वितीय रहे।

बालिका वर्ग में फरकंडे की सरिता ने पहला स्थान हासिल किया। छिड़िया की दीपिका दूसरे स्थान पर रहीं।

200 मीटर बालक वर्ग में सिडलिंग के राहुल अव्वल रहे। बालिका वर्ग में मरोड़ा की सोनाक्षी ने पहला स्थान हासिल किया।

खो-खो और कबड्डी के बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय मरोड़ा का दबदबा रहा।

जूनियर वर्ग में भी खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

जूनियर वर्ग की 400 मीटर बालक दौड़ में बाल सदन के दिव्यांशु प्रथम और न्यू होप के एशान्त द्वितीय रहे।

बालिका वर्ग में सालियाणा की आदिति ने पहला स्थान हासिल किया। सारकोट की दिव्या दूसरे स्थान पर रहीं।

600 मीटर बालक वर्ग में बाल सदन के दिव्यांशु प्रथम और सारकोट के नरेश द्वितीय रहे।

बालिका वर्ग में सारकोट की सरिता ने पहला स्थान हासिल किया। अंजली दूसरे स्थान पर रहीं।

100 मीटर बालक वर्ग में गुरुरामराय गैरसैंण के संदीप प्रथम और बाल सदन के दिव्यांशु द्वितीय रहे।

बालिका वर्ग में गुरुरामराय की सरिता ने पहला स्थान हासिल किया। बाल सदन की साक्षी दूसरे स्थान पर रहीं।

खो-खो और एथलेटिक्स में खिलाड़ियों ने जीते पदक

बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में सालियाणा ने पहला स्थान हासिल किया। सारकोट की टीम दूसरे स्थान पर रही।

ऊंची कूद के बालक वर्ग में सारकोट के मनदीप प्रथम रहे। बालिका वर्ग में सारकोट की अंजली ने पहला स्थान हासिल किया।

लंबी कूद के बालक और बालिका वर्ग में गुरुरामराय विद्यालय के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।

आयोजन में ये लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर फील्ड मार्शल मंजूषा पुंडीर, आयोजक एनपीआरसी पारस कांडपाल, रम्भा शाह,

भागवत कोठियाल, समीर राणा, नागेंद्र कुमार, सपना पंवार, हरीश साह, दिनेश काला, सरोजनी काला, बबली सेंजवाल और राकेश धीमान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

https://regionalreporter.in/uttarakhand-school-drug-free-campaign-2026-2029/
https://youtu.be/y9QpImppl2I?si=0vV3GRBQWOm_fM6b
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *