रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी राष्ट्रपति भवन के ‘एट होम’ रिसेप्शन के लिए चयनित

देशभर के पांच युवा आपदा कैडेटों में शामिल हुईं गर्विता

उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है कि अल्मोड़ा की बेटी और एनसीसी कैडेट गर्विता भाकुनी का स्वतंत्रता दिवस पर

राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित ‘एट होम’ रिसेप्शन के लिए चयन हुआ है।

इस राष्ट्रीय समारोह में वह उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।

देशभर से केवल पांच युवा आपदा कैडेटों का चयन किया गया है, जिनमें गर्विता भी शामिल हैं।

उनकी इस उपलब्धि से कॉलेज परिसर और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

आपदा प्रबंधन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर मिला अवसर

नगर के लोअर माल रोड खोल्टा निवासी गर्विता भाकुनी सोबन सिंह जीना परिसर, अल्मोड़ा में बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा हैं।

वह पिछले दो वर्षों से 77 यूके बटालियन एनसीसी की कैडेट हैं।

कुछ समय पहले द्वाराहाट में आयोजित एनसीसी शिविर में उन्होंने रिवर क्रॉसिंग, रैपलिंग, जुमारिंग समेत विभिन्न आपदा प्रबंधन गतिविधियों का प्रशिक्षण लिया।

शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन के चलते उन्हें आपदा प्रबंधन की बेस्ट कैडेट चुना गया।

इसी उपलब्धि के आधार पर उनका चयन राष्ट्रपति भवन में आयोजित ‘एट होम’ रिसेप्शन के लिए हुआ।

देश के पांच राज्यों से हुआ चयन

गर्विता के पिता नवनीत भाकुनी निजी कार्य करते हैं, जबकि उनकी माता कमला भाकुनी गृहिणी हैं।

इस प्रतिष्ठित समारोह के लिए उत्तराखंड के अलावा कर्नाटक, मध्य प्रदेश, मिजोरम और नागालैंड से

भी एक-एक युवा आपदा मित्र कैडेट का चयन किया गया है।

ऐसे में गर्विता का चयन पूरे राज्य के लिए सम्मान की बात माना जा रहा है।

बेटियों को दिया प्रेरणादायक संदेश

गर्विता भाकुनी ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इस चयन ने उन्हें आगे भी लगातार मेहनत करने की प्रेरणा दी है।

उन्होंने कहा कि देश की राजधानी दिल्ली में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए गर्व का क्षण है।

उन्होंने प्रदेश की बेटियों से अपील करते हुए कहा कि वे स्वयं को कभी कमजोर न समझें, अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान दें और जीवन में लगातार आगे बढ़ने का प्रयास करें।

उन्होंने यह भी कहा कि वह भविष्य में भी आपदा प्रबंधन और जनसेवा के क्षेत्र में पूरी निष्ठा से कार्य करती रहेंगी तथा अन्य युवाओं को भी इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित करेंगी।

गर्विता की इस उपलब्धि पर कॉलेज परिवार, शिक्षकों, साथियों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

https://regionalreporter.in/new-tehri-medical-college-protest-15-august-ultimatum-mahipal-negi/
https://youtu.be/7f5lUgfxV2Q?si=arkxPFehuX5IQgtd
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *